{"_id":"46-34565","slug":"Moradabad-34565-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार के घर पहुंचे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे सांसद
Moradabad
Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। सांसद सर्वेश सिंह ने गुरुवार को बंगला गांव पहुंचकर बिजनौर हादसे में मरे लोगों के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने दोनों परिवारों को हर संभव मुहैय्या कराने का यकीन दिलाया।
तीन दिन पहले बिजनौर के धामपुर में हुए सड़क हादसे में बंगला गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक ज्योति प्रकाश सैनी उर्फ राजू, उनकी पत्नी गीता और उनके दोस्त टेंट हाउस संचालक दीपक व दीपक के बेटे मानव की मौत हो गई थी। एक ही मोहल्ले के चार लोगों की सड़क हादसे से मौत से बंगला गांव में कोहराम मच गया था। गुरुवार को सांसद सर्वेश सिंह बंगला गांव पहुंचे और दोनों परिवारों से उनके घरों पर जाकर मुलाकात की। सांसद ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं और हमेशा उनकी मदद को उपलब्ध रहेंगे। सांसद के साथ संजय कट्टा, विकास जैन, हरीश बोरा, दिनेश सिसोदिया, राहुल सेठी, अमित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।