{"_id":"46-34563","slug":"Moradabad-34563-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय नगर में चोरों ने चटकाए पांच घरों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय नगर में चोरों ने चटकाए पांच घरों के ताले
Moradabad
Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली की पॉश कालोनी मालवीय नगर में एक ही रात चोरों ने पांच घरों के ताले चटकाकर दहशत फैला दी है। रिश्ते की शादी में कोलकाता गए टीएमयू में परचेज हेड नीरज अग्रवाल के घर से छह लाख रुपये के जेवर और सामान चोरों ने समेट लिया। भाजपा नेता सतीश नरूला और तीन अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश की।
तीन चौकीदारों के पहरे में रहने वाली कोतवाली क्षेत्र की पाश कालोनी मालवीय नगर में इस घटना के बाद से लोग सहम गए हैँ। गुरुवार की देर रात मालवीय नगर में चोरों ने बंद पड़े टीएमयू के परचेज हेड नीरज अग्रवाल के घर को निशाना बनाया। दीवार फांद कर घर में घुसे और मुख्य इमारत के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर जा पहुंच गए। तीन अलमारियां, तीन संदूक, बगल के कमरे में रखी सेफ को खोलकर उसमें रखा सारा सामान समेट लिया। पास में ही रहने वाले नीरज के छोटे भाई आलोक अग्रवाल की पत्नी राखी ने बताया कि दूधिया ने चोरी के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने कि 6-7 लाख रुपये का माल ले गए होंगे। दो दिन पूर्व नीरज और उनकी पत्नी कोलकात में एक शादी में शिरकत करने के लिए गए हैं। इनके अलावा भाजपा नेता सतीश नरूला के घर का ताला, आढ़ती सुरेश कत्याल के जनरेटर के जाल का ताला भी तोड़ा था। बराबर में एक मकान में बने गुलशन आहूजा के साइकिल के गोदाम के शटर का भी ताला तोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।