{"_id":"46-33911","slug":"Moradabad-33911-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्थक और तबले की जुगलबंदी ने बांध समा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्थक और तबले की जुगलबंदी ने बांध समा
Moradabad
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू के सभागार में एक बार फिर से कत्थक की महफिल सजी। प्रसिद्ध नृत्यागंना मालविका मित्रा ने कत्थक से लोगों का दिल जीत लिया। सुर, लय और ताल के अनोखे संगम के साथ भाव भंगिमाओं से सजी प्रस्तुति को हर किसी ने सराहा।
स्पीक मैके के सौजन्य से सजी संगीत की महफिल की शुरुआत नृत्यांगना मालविका मित्रा ने शिव वंदना से किया। ताल के विषय में भी बहुत सूक्ष्म अंदाज में पैरों की थिरकन से प्रस्तुत किया। भावों के विषय में नाक के भाव, आंखों के भाव, चेहरे की भाव भंगिमाओं को भी अलग अलग अंदाज में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने चक्र भ्रमरि नृत्य, जयपुर घराना, नृत्य, शक्ति रूपी देवी वंदना, भगवान कृष्ण की बाल्यावस्था आदि पर प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ तबले पर पंडित दीनानाथ मिश्र ने संगत दी। पंडित आनंद गुप्ता, हबीब खान ने वोकल पर साथ दिया। इस अवसर पर डा. अर्शी गुप्ता, रामनाथ, मुरादाबाद चैप्टर से मुकुल किशोर, मनीष ढींगरा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। टीएमयू के अलावा मालविका मिश्रा ने टिमिट में भी अपनी प्रस्तुति दी।