{"_id":"46-33910","slug":"Moradabad-33910-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद फांसी पर झूली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़े के बाद फांसी पर झूली महिला
Moradabad
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के पंडित नंगला में पति से झगड़े के बाद एक विवाहिता फांसी पर झूल गई। झगड़े के बाद ये दंपति एक रिश्तेदार के यहां सगाई में गया था। लेकिन महिला बीच कार्यक्रम से ही लौट आई और कमरे पर आकर फांसी लगा ली। समारोह से लौटे युवक ने पत्नी की लाश फांसी पर लटकी देखी तो रिश्तेदारों की मदद से उतारकर डाक्टर के यहां ले गया। डाक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिवार लाश लेकर कहीं जाने की फिराक में था जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
बिजनौर में चांदपुर के गांव बसेड़ा निवासी देशराज सिंह पंडित नंगला में अपने बहनोई गुड्डू पुत्र रामकिशोर कश्यप के साथ आकर रहने लगा था। देशराज यहां छिद्दा के मकान में पत्नी बच्चों के साथ किराए पर रहने लगा था और यहीं उसने शादी ब्याह के कार्ड छापने की दुकान कर ली थी। बताते हैं कि दो दिन से देशराज और उसकी पत्नी बीता (32) के बीच में अनबन थी। दोनों में कुछ रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। बीता पति से पैसों का हिसाब किताब ले रही थी जिसमें कुछ गड़बड़ी थी। इसी अनबन में उसने फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसके दोनों बच्चे अपने दादा दादी के पास बसेड़ा में थे। बीता का मायका नौगावां सादात के ईसवा गांव में है, उसके मायकों वालों ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देशराज को भी हिरासत में ले लिया है।