फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एथलेटिक्स, वालीबाल में मुरादाबाद का दबदबा

एथलेटिक्स, वालीबाल में मुरादाबाद का दबदबा

Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में मुरादाबाद का दबदबा रहा। वॉलीबाल में मुरादाबाद ने संभल को हराकर खिताबी जीत दर्ज की तो एथलेटिक्स की विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी पीतल नगरी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। हालांकि कबड्डी में बिजनौर के खिलाड़ियों का दांव भारी पड़ गया। उन्होंने मुरादाबाद पर आसान जीत दर्ज की।
वॉलीबाल के सभी मुकाबले बेहद दिलचस्प रहे। मुरादाबाद ने फाइनल में संभल को 25-23, 26-24 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। एथलेटिक्स में भी मुरादाबाद के खिलाड़ियों का पलड़ा भारी रहा। 200 मीटर दौड़ में मुरादाबाद के शादाब ने बाजी मारी। जबकि सौ मीटर दौड़ में अमरोहा के बिलाल चौधरी, 400 मीटर दौड़ में सावन कुमार, 800 मीटर दौड़ में उपेंद्र और 1500 मीटर दौड़ में बिजनौर के अरुण कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में मुरादाबाद के मोहम्मद सरफराज, शाटपुट में भी सरफराज, लंबीकूद में मुरादाबाद के माजदानी, ऊंचीकूद में भी मुरादाबाद के हिमांशु अव्वल रहे।
विज्ञापन


सूरज को तिहरी सफलता
मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में सूरज कुमार का दबदबा रहा। सूरज ने 45, 55 और 60 केजी में एक के बाद एक तीन सफलताएं हासिल की। 30 केजी में सचिन, 35 केजी में नीरज कुमार, 65 केजी में शोभित भारद्वाज, 71 केजी से कम में हर्षित विश्नोई, 71 केजी से ज्यादा में आलोक पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता के ज्यादातर मैच भी बेहद दिलचस्प रहे। फाइनल में मुरादाबाद और बिजनौर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन बाद में मुरादाबाद के खिलाड़ी हलके पड़ गए। बिजनौर ने आखिरी के सभी राउंड में बढ़त बनाते हुए मुरादाबाद को 40-26 से हराकर कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनाम से नवाजे गए खिलाड़ी
विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम से भी नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीए सिटी प्रवीण मिश्र ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान चयनित जिला बाक्सिंग टीम के सदस्यों को किट बांटी गई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी जमाल अख्तर, बिजेंद्र कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed