फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिजली के बढ़े दाम पर उबले कांग्रेसी

बिजली के बढ़े दाम पर उबले कांग्रेसी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बिजली के बढ़े हुए दाम पर बुधवार को कांग्रेसियों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लिए जाने की आवाज बुलंद की। जिला प्रशासन के जरिए राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में नगर निगम के कार्यों की मुखालफत सहित बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के इस संयुक्त प्रदर्शन में फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। जिला कार्यालय से नारेबाजी करते हुए सभी कलक्ट्रेट तक पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट पर सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी का खून चूसने लगी है। बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी का सबसे अधिक असर आम आदमी पर पड़ेगा। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. मो. सादिक, असलम खुर्शीद, नितिन शर्मा, शकील सरवर हाशमी, नवनीत मिश्रा, कमर कदीम, हाजी सगीर सईद, अजीम उद्दीन, अनिल शर्मा, अफजल साबरी, सेवादल के कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, गोपाल द्विवेदी, फहीम मिर्जा, आजम अंसारी, गयूर अंसारी, सतीश दिवाकर, अनूप दुबे, शकील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्ञापन की प्रमुख मांगें
- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ली जाएं
- नगर निगम के सीवर गड्ढों में हुई तीन मौत
- बंद करवाए जाएं मौत के यह गड्ढे
- नगर निगम लगवा रहा अवैध फड़
- अवैध फड़ों के जाम से कराहता शहर
- अपहरण, बलात्कार, चैन स्नेचिंग से कराह रहा मुरादाबाद
- आपराधिक घटनाओं से जनता को दिलाई जाए राहत
- बगैर सूचना बंद कर दिए गए बालश्रम स्कूल
- बालश्रम स्कूलों का संचालन अविलंब शुरू कराया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed