{"_id":"46-32246","slug":"Moradabad-32246-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी दुकानदार पर गबन का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी दुकानदार पर गबन का आरोप, मुकदमा
Moradabad
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली में सागर सराय के एक इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी ने अपने पड़ोसी दुकानदार पर गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी का आरोप है कि बीमारी के दौरान उन्होंने अपनी दुकान पड़ोसी की निगरानी में छोड़ दी थी। लौटने पर जब व्यापारी ने दुकान खोली तो करीब 10 लाख रुपये का माल और दस्तावेज गायब थे।
रामगंगा विहार निवासी संजीव सरन की सागर सराय में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। उनके पड़ोस में अजय सिंह निवासी कोठीवाल नगर भी दुकान चलाते हैं। संजीव ने पुलिस को बताया कि उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी, इसके कारण वह नोएडा में इलाज के सिलसिले में जाते रहते थे। 15 अगस्त को भी उनकी तबीयत खराब हो गई। तब उन्होंने अजय के हवाले अपनी दुकान कर दी। 18 अगस्त को जब वह लौटे तो देखा कि दुकान के अंदर से इलेक्ट्रानिक्स के तमाम आइटम, दस्तावेज गायब हैं। तब उन्होंने अजय को फोन किया। संजीव ने बताया कि अजय ने पंद्रह दिन के अंदर दुकान का सामान लौटाने की बात कही। लेकिन अब तक नहीं दिया। आरोप है कि अब वह धमकी दे रहा है।
गुरुवार को संजीव ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। संजीव ने बताया कि उनकी गैरहाजिरी में अजय ने रिकार्ड नष्ट कर दिए। फर्जी बिल बुक से बिल काटे और हेराफेरी कर दी। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।