{"_id":"46-31999","slug":"Moradabad-31999-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवारों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बाइक सवारों को पीटा
Moradabad
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगवानपुर। अगवानपुर-कांठ बाईपास पर शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बदमाशों ने दो बाइक सवारों से लूट की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग की। सूचना देने बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। छजलैट थानाध्यक्ष ने जानकारी से इंकार किया है।
कांवड़ पथ अगवानपुर-कांठ बाईपास पर शुक्रवार शाम संदलीपुर-छज्जुपुरा गांवों के बीच बदमाशों ने सामने से आ रहे बाइक सवार लोगों पर लाठियों से हमला बोल दिया। आगे चल रहे संदलीपुर निवासी बाइक सवार इसरार और दूसरी बाइक पर बैठे विपिन और लटूर को बुरी तरह पीटा और लूटपाट शुरू कर दी। बाइक सवार शोर मचाते हुए मदद मांगने लगे। तब संदलीपुर के लोगों ने बदमाशों को ललकारा। उन्हें अपनी ओर आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में लोगों ने भी फायरिंग की। इसके बाद बदमाश जंगल में गायब हो गए। छजलैट थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।