{"_id":"46-31977","slug":"Moradabad-31977-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकीनंदन इंटर कालेज की खिड़कियों में दौड़ा करेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवकीनंदन इंटर कालेज की खिड़कियों में दौड़ा करेंट
Moradabad
Updated Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर के देवकीनंदन इंटर कालेज में शुक्रवार को करीब पांच सौ छात्र छात्राओं के सिर से मौत होकर गुजर र्गई। कालेज की खिड़कियों में करेंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर खिड़की की साइड बैठी कक्षा नौ की चार छात्राएं झुलस गईं। क्लास में लोहे की बेंचे थीं। जिसकी वजह सेे एक छात्रा को करेंट लगने से उसके पास बैठी छात्राएं भी करेंट की जद में आ गईं। एक छात्रा को बुरी तरह झुलसने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं का आरोप है कि हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने उनके घरों पर फोन तक नहीं किया। प्रबंधन के रवैय्ये से परिजनों में आक्रोश है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी बृहम्मनान में स्थित देवकीनंदन शर्मा इंटर कालेज में यह हादसा शुक्रवार को पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे हुआ। हादसे के वक्त स्कूल में प्रथम तल पर स्थित एक क्लास रूम में कक्षा नौ की छात्राएं अंग्रेजी पढ़ रही थीं। बहेड़ी बृहम्नान निवासी छात्रा जासमीन (15) खिड़की की तरफ बैठी थी। जासमीन के मुताबिक अचानक उसका हाथ खिड़की पर लगा और वो करेंट की चपेट में आ गई। खिड़की तो लकड़ी की है लेकिन उसमें ग्रिल लोहे की लगी है। छात्राओं को बैठने के लिए दी गई बेंच भी लोहे की हैं लिहाजा जासमीन के करेंट की चपेट में आते ही बेंच में भी करेंट दौड़ गया। नतीजतन उसके पास बैठी धारक नंगला निवासी पिंकी, कंचन और निशां भी करेंट की चपेट में आ गईं। क्लासरूम में करेंट दौड़ने से स्कूल में अफरातफरी मच गई। छात्राओं के मुताबिक शिक्षक और कालेज स्टाफ भी मदद के बजाए कक्षाओं से दौड़कर बाहर पहुंच गया। छात्राओं ने ही बेंच मारकर करेंट की चपेट में आई साथी छात्राओं को बचाया। करीब बीस मिनट तक छात्राएं यूं ही दर्द से बिलबिलाती रहीं। जासमीन के मुताबिक उसने शिक्षक को अपने भाई का मोबाइल नंबर देकर कॉल करने को कहा, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं की गई। चालीस मिनट बाद किसी तरह सूचना मिलने के बाद उसके भाई उसे अस्पताल लेकर आए। जबकि तीन छात्राओं को भोजपुर अस्पताल में ही इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जासमीन मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती है।
कालेज के ठीक बगल से ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। जिसके तार भी काफी पुराने हो चुके हैं। इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए हमने कई बार मौखिक और लिखित शिकायत बिजली विभाग से की है। लेकिन लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया। शुक्रवार को खिड़की की साइड बैठी छात्रा ने खिड़की से कागज का टुकड़ा फेंकना चाहा और खिड़की के बराबर से गुजर रही लाइन की चपेट में आ गई। - जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, देवकी नंदन शर्मा इंटर कालेज।