फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस

Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के सत्रहवें स्थापना दिवस पर संगठन ने मनोरंजन सदन में एक सम्मेलन आयोजित कर अपने हक की आवाज बुलंद की। दो टूक कहा कि रेल प्रशासन ने पिछड़ों को हक नहीं दिया तो पिछड़ोें का सैलाब आएगा। संगठन ने कहा कि हमारे कर्मचारी न तो भ्रष्टाचार करेंगे और न ही नजरों के सामने भ्रष्टाचार होने देंगे। सम्मेलन में संगठन के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में संतराम, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद इकबाल और मंडल आडिटर के रूप में रामपाल सिंह ने शपथ भी ली।
रेेलवे सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री वासुदेव यादव ने कहा पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों के परिश्रम का ही परिणाम है कि रेलवे बोर्ड ने संगठन को यूनियनों के समान मान्यता दी है। संगठन बहुसंख्यक पिछड़े वर्ग कर्मचारियों को समान रूप से उनका हक मुहैय्या कराएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों में रेल प्रशासन ने पिछड़ों को उनके हक से वंचित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत की गई सुविधाएं कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। बोले, अधिकारी बाज आएं नहीं तो पिछड़ों के गुस्से से सैलाब आ जाएगा। उन्होंने न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने की मांग की और ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया। संगठन के मंडल सचिव एसके यादव ने कहा कि पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों को अब किसी संगठन की शरण में जाने की जरूरत नहीं है। ओबीसी संगठन अब उन्हें उनका हक दिलाने में सक्षम है। डीआरएम सुधीर अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों को उनके हक शीघ्र दिलाए जाएंगे। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने सभी कर्मचारियों को संगठन के स्थापना दिवस पर बधाई दी। कार्यक्रम में शहर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, जितेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, वीके सिंह, अशोक कुमार पाल, गुरदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, रामपाल, संजय कुमार, सेतीराम, राकेश तोमर, राजीव कुमार के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, हापुड़, गजरौला, चंदौसी, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, रोजा, बालामऊ शाखाओं से आए कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन




सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
मुरादाबाद (ब्यूरो)। समारोह में सेवानिवृत्त मंडल अध्यक्ष आरसी विश्वकर्मा, रशीद अहमद, कोमल सिंह, अली हसन, ओम नारायण सिंह को सम्मानित किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पांचों कर्मचारियों को रेलवे ने सेवानिवृत्त किया है संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी पहले की तरह बनी रहेगी। इनके अलावा रेल कर्मचारी सेतीराम, सुनील पाल और रामजीवन कर्मठ को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन ने अपने अपने क्षेत्रों में काम करने के लिए डा. रीता सिंह, डा. एके सिंह, डा. मीना कौल, कारगिल जंग लड़ चुके पूर्व सैनिक नरेश बाबू, प्रेमपाल सिंह, ग्राम प्रधान अजयवीर सिंह को भी समारोह में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed