फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आतंकियों से युद्ध को तैयार हो रही फोर्स

आतंकियों से युद्ध को तैयार हो रही फोर्स

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। आतंकियों से मुकाबले को फोर्स तैयार हो रही है। ‘वार अगेंस्ट टेरेरिज्म’ के लिए स्पेशल कोर्स कराए जा रहे हैं। पुलिस अकादमी में छह दिन का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। बुधवार को पहुंचे एसटीएफ के आईजी राजीव सब्बरवाल ने आतंकियों के खिलाफ चलाए गए आपरेशन पर अपने अनुभव बताते हुए मुकदमे से लेकर तफ्तीश तक के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी।

दहशतगर्दों ने देश के कई प्रांतों में अपना तगड़ा नेटवर्क बना लिया है। बड़े शहरों में धमाके करके सुरक्षा एजेंसियों को सीधे चुनौती दी जा रही है। ऐसे में अब आतंकियों से निपटने के लिए प्लान बन रहे हैं। पुलिस के आला अफसरों को खास ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा रहा है। पुलिस अकादमी में ‘एक्सप्लोसिव एंड ब्लास्ट प्रोसीजर्स’ स्पेशल कोर्स शुरू हुआ है। इसमें प्रदेश के हर जोन से एक एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी, इंसपेक्टर और तीन दरोगा बुलाए गए थे। एसटीएफ और एटीएस वाले भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। चार जुलाई से यह कोर्स चल रहा है। कुल बयालीस पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। बुधवार को एसटीएफ के आईजी राजीव सब्बरवाल ने यहां पहुंचकर अधिकारियों को संबोधित किया। आईजी ने बताया कि आतंकियों से निपटने को जरूरी है स्पेशल ट्रेनिंग। ब्लास्ट के मामलों में मुकदमा दर्ज करने से लेकर तफ्तीश तक में खास ध्यान देने की जरूरत है। यहां उन्होंने कहा कि आज पुलिस के समक्ष नित नई चुनौतियां आ रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस को उसी तरह से तैयार होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed