{"_id":"46-30846","slug":"Moradabad-30846-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"चातुर्मास में मिलेगा रयण सागर महाराज का सानिध्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चातुर्मास में मिलेगा रयण सागर महाराज का सानिध्य
Moradabad
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिगंबर जैन समाज के आचार्य रयण सागर महाराज का सानिध्य शहरवासियों को पूरे चातुर्मास में मिलेगा। गुरुवार की सुबह आचार्य रयण सागर महाराज ने पूरे संघ के साथ नगर प्रवेश किया और जैन मंदिर पहुंचे। सुबह सात बजे ही वह मझोला स्थित जैन मंदिर में पहुंच गए थे जहां जैन समाज के लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उनका नगर प्रवेश हुआ। कपूर कंपनी, चौक, ताड़ीखाना, गुरहट्टी से होते हुए जैन धर्मशाला घास मंडी बाजारगंज पहुुंचे। अतुल जैन के अनुसार 12 जुलाई को जैन धर्मशाला में चातुर्मास की स्थापना होगी। चातुर्मास के चार माह पूरे संघ के साथ रयण सागर महाराज जैन धर्मशाला में ही रुकेंगे। इस दौरान यज्ञ, भजन कीर्तन होगे। प्रमुख रूप से दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अभिनंदन कुमार जैन, संयोजक राजीव कुमार जैन ठेकेदार, अतुल जैन, सनिल जैन, अशोक जैन बंटी, नवनीत किशोर जैन, समीर जैन, अविनाश जैन आदि मौजूद रहे।