फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जुलूस के रास्तों पर विवाद, जिले में कई जगह तनातनी

जुलूस के रास्तों पर विवाद, जिले में कई जगह तनातनी

Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के रास्तों पर मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर विवाद हुए। तनातनी के बीच कई बार दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। छजलैट और गुमसानी में प्रशासन ने जुलूस पर पाबंदी लगा दी तो कटघर में रास्ता बदलकर जुलूस निकलवाया गया। सिविल लाइंस के नया गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने बीचबचाव किया। जबकि भोजपुर में दो पक्षों में पथराव और मारपीट हुई। इसमें सात लोग घायल हुए।
पहली घटना छजलैट थाने के गांव मानपुर में हुई। यहां जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही थी। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति कर दी। उन्होंने बताया कि पहले कभी गांव में जुलूस नहीं निकाला गया। जानकारी होने पर एसडीएम मुकेशचंद्र, सीओ महेश सिंह राना, एसओ रमेश कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। तनाव देख तत्काल उन्होंने दोनों पक्षों की बैठक बुलाई। लंबी वार्ता के बाद जुलूस नहीं निकाला गया। लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

पाकबड़ा के गुमसानी गांव में भी पहली बार जुलूस निकाले जाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति की। तब आनन-फानन अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जुलूस रोका। लोगों की अफसरों से नोकझोंक भी हुई। किसी तरह उन्हें शांत किया गया। उधर, कटघर के इमलाक गांव में जुलूस के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने पहुंचकर दूसरे रास्ते से जुलूस को रवाना किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि नई परंपरा डालते हुए पहली बार इस रास्ते से जुलूस लाने की कोशिश हो रही थी। सिविल लाइंस नया गांव में जुलूस के दौरान ढोल नगाडे़ और नारेबाजी होने से दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति कर दी। जुलूस रोक दिया गया। इस पर झगड़े की नौबत आ गई। किसी तरह अफसरों ने जाकर हालात संभाले। बाद में रास्ता बदलकर जुलूस को रवाना किया गया। भोजपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी पर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आपत्तिजनक टिप्पणी पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
- भोजपुर के सिडलऊ नजरपुर गांव में दो पक्ष भिड़े
- गांव के 16 नामजद, 35 अज्ञात लोगों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
भोजपुर। भोजपुर के सिडलऊ नजरपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल रहे लोग एक आपत्तिजनक टिप्पणी होने से अचानक आक्रोशित हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनकी झड़प हुई। इसके बाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव होने लगा। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। जिनका निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस की ओर से 16 नामजद, 35 अज्ञात और दोनों पक्षों की ओर से 10-11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव में एक पक्ष के लोगों ने प्रशासन की बिना अनुमति जुलूस निकाल लिया था। इसके बाद परंपरा के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग भी जुलूस निकालने लगे। तभी पहले पक्ष के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जब जुलूस मदरसा कासिमुल उलूम खलीलिया पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी नोकझोंक होने लगी।
इससे पहले कि पुलिस बीचबचाव करती, मारपीट और पथराव होने लगा। लाठी डंडे चलने लगे। इसमें सईद अहमद, खैरुलनिशां, मुहम्मद अहमद, कफील, नसीम अहमद, मुस्तकीम, अबरार घायल हो गए। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

--
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर तमाम स्थानों पर लोगों ने बगैर अनुमति और बिना किसी परंपरा के जुलूस निकालने की कोशिश की थी। लिहाजा इन जुलूसों को रोक दिया गया। यहां फोर्स भी तैनात कर दी गई है। भोजपुर में मारपीट और पथराव करने वाले करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी जिले में शांतिपूर्वक त्योहार संपन्न हुआ। -- आशुतोष कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed