{"_id":"46-26953","slug":"Moradabad-26953-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं तक के सभी स्कूल 18 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं तक के सभी स्कूल 18 तक बंद
Moradabad
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगलवार को अचानक पारा गिरने से ठंडक बढ़ गई है। सूरज देवता तो दिन भर बादलों की चादर में छुपे रहे। डीएम ने भी मौसम का मिजाज देखते हुए कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। 19 जनवरी को रविवार है। कक्षा नौ और उससे ऊपर वाली सभी कक्षाओं की पढ़ाई बुधवार से शुरू हो जाएगी।
पिछले दो दिनों से निकल रही धूप से ठंडक कम होने लगी थी। लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। पारा भी गिर गया था। धूप न निकलने से ठंड भी बढ़ गई। माना जा रहा है कि अभी एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। उधर पंद्रह जनवरी से खुलने वाले कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाकर अट्ठारह जनवरी तक कर दी गईं हैं। आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कक्षा नौ और उससे ऊपर वाले सभी स्कूल बुधवार को अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। उधर उन्नीस जनवरी को पोलियो डे के लिए सभी बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को बुलाया गया है। इस अभियान में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।