{"_id":"46-26952","slug":"Moradabad-26952-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से हजारों बसपाई लखनऊ पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद से हजारों बसपाई लखनऊ पहुंचे
Moradabad
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंद्रह जनवरी को लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय सावधान रैली में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से हजारों कार्यकर्ता कूच कर गए हैं। स्टेशन से रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन पूरी भर गई थी। अस्सी बसों से भी कार्यकर्ता गए हैं। तमाम अपने निजी वाहनों से भी निकले।
बसपा की राष्ट्रीय सावधान विशाल रैली की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं। हर विधानसभा से पांच हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का टारगेट सौंपा गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और सांसद मुनकाद अली भी लगातार मानीटरिंग कर रहे थे। वैैसे तो तमाम लोग सोमवार की रात को भी मुरादाबाद से रवाना हुए हैं लेकिन मंगलवार को बड़ी संख्या में गए। कई इलाकों से जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। बसपाई भीड़ के कारण स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि हर विधानसभा से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। तमाम लोग अपने निजी वाहनों से भी गए हैं। इस दौरान डा. संजीव लाल, सैनी ताराचंद शास्त्री, हाजी उबेद, हाजी मोहम्मद कामिल, पूर्व विधायक रिजवान अहमद खां, बलराम सैनी, परमेश्वर लाल सैनी, अकीलुर्रहमान, गिरीश चंद, लाखन सिंह सैनी, रजनीकांत, केपी सैनी, तेजपाल सिंह पाल और चंदन सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।