फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेटी के हक में पुलिस ने ली शपथ

बेटी के हक में पुलिस ने ली शपथ

Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला की सबसे बड़ी मुहिम बेटी ही बचाएगी को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन में बेटी के हक में शपथ हुई। एसएसपी और एसपी सिटी के साथ ही यहां दूसरे अफसरों ने शपथ पत्र भरे और पुलिस कर्मियों से भरवाए। अफसरों ने कहा कि यह मुहिम समाज में बड़े बदलाव की नींव रखेगी।
मंगलवार की दोपहर को बारह बजे पुलिस लाइन में शपथ दिलाई गई। यहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और अधिकारी इकट्ठा हुए थे। सभी ने शपथ पत्रों को भरा। इसके बाद एसएसपी आशुतोष कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को बेटी के हक में शपथ दिलाई। कहा कि आज किसी भी फील्ड में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। जरूरत जागरूकता की है। इसमें पुलिस की एक अहम भूमिका हो सकती है। लिहाजा सभी लोगों को चाहिए कि अमर उजाला की इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस दौरान एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, पुलिस लाइन के आरआई ओपी आर्य समेत सभी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन




समाज में बदलाव लाएगी यह मुहिम, एसएसपी
एसएसपी आशुतोष कुमार ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम एक नए समाज का निर्माण करेगी। आज हर क्षेत्र में बेटियां अव्वल हैं। देश के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर और समाज की रोशनी है बेटी, एसपी सिटी
एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बेटियां परिवार समाज और देश की एकता का माध्यम हैं। बेटी न हो तो समाज कैसे चलेगा। किसी भी देश की संस्कृति, सभ्यता और वहां के विकास में बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है।






आज पीटीसी में होगी शपथ
मुरादाबाद। बेटी ही बचाएगी मुहिम के अंतर्गत बुधवार को पीटीसी में शपथ होगी। यहां ट्रेनिंग कर सभी साढ़े तीन सौ दरोगा शपथ पत्र भरेंगे। पीटीसी के एडीजी रामदेव ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम बहुत सराहनीय है। इसमें सभी को योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed