{"_id":"46-26823","slug":"Moradabad-26823-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट की सूचना से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूट की सूचना से मची खलबली
Moradabad
Updated Thu, 09 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार की रात सिविल लाइंस क्षेत्र में एक कार लूट की सूचना ने खलबली मचा दी। पुलिस कार की खोजबीन में जुटी तो पता चला कि कार रामगंगा विहार चौकी में खड़ी है। मारपीट होने के बाद स्वामी कार छोड़कर भाग गया था।
बुधवार की रात ग्राम मोरा निवासी होराम सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपनी कार लुटने की सूचना दी। बताया कि विवेकानंद अस्पताल के पास उसकी कार अज्ञात लोगों ने लूट ली। कंट्रोल रूम से वायरलैस पर सूचना प्रसारित हुई तो पता चला कि इस नंबर की कार रामगंगा विहार मेें चौकी में खड़ी है। ये कार दुघर्टना कर भागी थी। पुलिस ने होराम को सिविल लाइंस थाने बुलाया तो हरथला से दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। बताया गया कि इस कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद वह कार लेकर भाग गया। विवेकानंद अस्पताल के पास फल खरीदते वक्त घायल के परिजनों ने उसे पकड़ कर पीट दिया। इससे बचने को वह कार छोड़कर ही भाग गया। इन लोगों ने कार को रामगंगा विहार चौकी में ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने भी होराम को डांट डपटकर भगा दिया।