{"_id":"46-26815","slug":"Moradabad-26815-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी ने उखड़वाई पीली ईंटों की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी ने उखड़वाई पीली ईंटों की दीवार
Moradabad
Updated Thu, 09 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। ग्रीन बेल्ट की फेंसिंग में पीली ईंटों के इस्तेमाल पर भड़के वीसी एमडीए ने घटिया ईंटों से बनी पूरी दीवार को उखड़वाने के साथ इलाके के इंजीनियरों से स्पष्टीकरण मांगा है। एमडीए रामपुर रोड पर डीयर पार्क के सामने ग्रीन बेल्ट विकसित कर रहा है। जिसकी फेंसिंग का काम इन दिनों चल रहा है। रामपुर रोड पर एमडीए की योजनाओं का निरीक्षण करने निकले वीसी रवींद्र सिंह को डीयर पार्क के सामने फेंसिंग में पीला ईंटों का इस्तेमाल होते मिला। नजर पड़ने के बाद वीसी ने गाड़ी रुकवाई और मौके पर ही पूरी दीवार को तुड़वा दिया। सड़क किनारे फेंसिंग से पूर्व पीडब्ल्यूडी से परमिशन लेने और टेंडर के अनुरूप क्वालिटी सुनिश्चित करने के निर्देश वीसी ने इंजीनियरों को दिए हैं।