{"_id":"46-22782","slug":"Moradabad-22782-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"... गुर्रु साक्षात् परब्रह्म तस्मै: श्री गुरुवे नम:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... गुर्रु साक्षात् परब्रह्म तस्मै: श्री गुरुवे नम:
Moradabad
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुर्रु ब्रह्मा गुर्रु विष्णु गुर्रु देवो महेश्वर:, गुर्रु साक्षात् परब्रह्म तस्मै: श्री गुरुवे नम:। श्री गुरु पर्व रूपी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु की पूजा अर्चना और वंदन करने के लिए सुबह से लोग निकल पड़े। कोई गुरु के घर पहुंचा तो कोई आश्रम और मंदिर में। माथे पर तिलककर गुरु के पैर छुए आशीर्वाद लिया और भंडारे में सेवक रूप में लोगों को प्रसाद वितरण किया। शहर में जगह-जगह गुरु पूजा के यह कार्यक्रम आयोजित हुए और होते भी क्यों न जब कबीर ने कहा है कि- गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।
गुरु वही जो भक्ति में लीन हो
- राधाकृष्ण मंदिर दिल्ली रोड में इस्कान ने मनाई गुरु पूर्णिमा
मुरादाबाद। इस्कान प्रचार समिति की ओर से राधाकृष्ण मंदिर दिल्ली रोड में आयोजित गुरू पूर्णिमा उत्सव में भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद का पूजन अर्चन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी। प्रभुपाद का तिलक और आरती के साथ- जय प्रभुपाद जय प्रभुपाद तेरी जय हो... जैसे गुरुदेव को समर्पित भजनों की गंगा प्रवाहित हुई।
इस्कान प्रवक्ता रोहताश सपड़ा ने गुरु के महत्व को समझाते हुए श्रीरामचरित मानस की चौपाई- प्रात काल उठकर रघुनाथा, मात पिता गुरु नावहिं माथा का उच्चारण करते हुए समझाया कि स्वयं भगवान राम प्रतिदिन गुरु की पूजा करते थे क्यों कि गुरु के जरिए ही जीवन धन्य बनता है। वही गुरु सम्माननीय है जो भगवान श्रीकृष्ण को प्राप्त करने का रास्ता दिखाए। गुरु वही वंदनीय है जो पैसों के पीछे नहीं भागते। प्रभुपाद भक्ति में लीन रहते थे और भक्ति करने की ही शिष्यों को हमेशा सीख दी। जय राधा माधव जय कुंज बिहारी..., मेरा छोटा सा परिवार हरि आ जाओ एक बार..., मेरा कोई न सहारा गुरु तेरे गुरु देव सांवरिया मेरे... जैसे गीतों में भक्त झूमते रहे। इस्कान अध्यक्ष अशोक सिक्का, सचिव दिनेशचंद्र, वैष्णव प्रियदास, विजय बहादुर सिंह, सतीश भंडूला, सतीश गुप्ता, शशिकपूर, पंकज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता, मधु गुप्ता, सुमन रस्तोगी, सीमा, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरु चरणन के ध्यान से, नाशे तम अज्ञान
- सहस्त्र ज्योतिष अनुसंधान केंद्र में हुआ गुरु डा. सहस्त्रदेव शर्मा का पूजन
मुरादाबाद। गुरु चरणन के ध्यान से नाशे तम अज्ञान, ज्ञान ज्योति घट में जले निश्चय हो कल्यान। गुरु पर्व पर गुरु दीक्षा लेकर गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान रूपी मार्गदर्शन के जरिए जीवन को व्यवस्थित, सांसारिक व्याधियों से मुक्त करने के लिए सुबह से सहस्त्र ज्योतिष अनुसंधान केंद्र कानूनगोयान में शिष्यों की आमद शुरू हो गई थी। सुबह करीब दस बजे हवन के साथ गुरु पूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ वेदी पर गुरुजी ने आहुतियां दी जिसके सुगंधित धुएं से वातावरण महक उठा।
गुरु डा. सहस्त्रदेव शर्मा ने गुरू पूर्णिमा के महत्व को समझाते हुए कहा कि गुरु का कर्तव्य है कि हर एक के जीवन से दु:खों को दूर करने का रास्ता बताते हुए उनके जीवन को सत्कर्म में लगाए। गुरु की पूजा करने वाले शिष्यों को गुरु की असीम अनुकंपा प्राप्त होती और गुरु का प्रिय शिष्य सभी तरह के दु:खों से दूर होता है। सुबह यज्ञ के उपरांत गुरू पूजा और गुरु दीक्षा का कार्यक्रम हुआ। दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ जो शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने गुरु पूजा कर आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सद्गुरुदेव का दर्शन पाकर गद्गद् हुए शिष्य
मुरादाबाद। हाजी नेव की मस्जिद के निकट नवाबपुरा में गुरुदेव अमरनाथ महराज के शिष्य गुरु पूर्णिमा पर पूजन करने बड़ी संख्या में पहुंचे। सद्गुरु का दर्शन पाकर शिष्य गद्गद् हो उठे। गुरु महिमा का बखान करते हुए शिष्यों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व समस्त शिष्यों के लिए परम आनंद का पर्व है। शिष्य के समस्त तीर्थ सद्गुरु के दर्शन मात्र से ही सुलभ हो जाते हैं। गुरु का दर्शन, सवा और सत्संग पाने के लिए शिष्य लालायित रहते हैं। परब्रह्म को प्राप्त करने का मार्ग गुरु के द्वारा ही मिलता है। सुबह से शाम तक यहां शिष्यों ने पहुंच गुरु का तिलक कर आशीर्वाद लिया और दक्षिणा भेंट करने के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
पादुका पूजन कर बापू को किया प्रणाम
मुरादाबाद। संत श्री आशाराम बापू आश्रम रसूलपुर में योग वेदांत सेवा समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने हवन, पादुका पूजन और अखंड ज्योति स्थापना के साथ गुरु को प्रणाम किया। गुरु को समर्पित भजनों की गंगा के प्रवाह में भक्त झूमते रहे। गुरु पूजा के साथ गुरु की आरती के लिए महिलाएं घरों से ही थालियों में दीपक सजाकर ले गई थी जिससे आरती उतारकर गुरु की पूजा की। मौजूद भक्तों में बेहद उत्साह एवं उल्लास था। पहुंचने वाले हर भक्त गुरु पादुका के समक्ष शीश नवाने के उपरांत गुरुदेव के हांथों रोपित किए गए पीपल और बरगद के वृक्ष की परिक्रमा कर मनौती मांग रहे थे। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर प्रमुख रूप से विपिन लोहिया, ललित चौधरी, केजी अग्रवाल, नीरज विश्नोई, अनिल कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, राजीव, देवेंद्र कुमार, सुरेश बाबू, आरके भटनागर, दिनेश शर्मा, संजय दुबे, एमएल राम, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हर्षोल्लास के साथ मनाई लोगों ने गुरु पूर्णिमा
मुरादाबाद। गुरु पूर्णिमा पर शहर में जगह-जगह आयोजन हुए। अपने-अपने गुरु की पूजा अर्चना के साथ भजनों के जरिए गुरु की महिमा का शिष्यों ने बखान किया। हर जगह भंडारे का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति की ओर से पीठाधीश्वर पंडित कृष्णा स्वामी का तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। यहां पर सुधीर श्रीवास्तव, नरेश सक्सेना, कुलदीप विश्नोई, विपिन अग्रवाल, संजय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राजेश माथुर, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे। स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम लालबाग में आरए शर्मा के सानिध्य में स्वामी नारदानंद जी महाराज के चरणों में भक्तों ने पुष्प अर्पित किए। राघव शर्मा, राजू शर्मा, गोपाल खन्ना, सुधीश व्यास, सुभाष रस्तोगी, केपी सिंह, राजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बालाजी युवा कमेटी पुराना दसवां घाट की ओर से कालीमाता मंदिर में महायज्ञ एवं छप्पन भोग वितरित किया गया। विनोद पुष्पक, सूरजपाल श्रीमाली, शलभ गुप्ता, अमित श्रीमाली, हुकम सिंह जाटव, गणेश चौधरी आदि मौजूद रहे। श्री ज्योर्तिलिंग मल्लिकार्जुन शांति धाम सेवा समिति की ओर से नवाबपुरा स्थित भवन में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। ममतेश महराज को भक्तों ने चांदी का मुकुट पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अश्वनी नारायण सक्सेना, अनुज सिंघल, विनय, संदीप, क्षितिज आदि मौजूद रहे। कबीर आश्रम में भक्तों ने कबीर की प्रतिमा का तिलक एवं प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। भजन किए गए। डा. जगदीश कश्यप, बीपी सिंह, कंहैयालाल, महेश यादव, हरीसिंह पेंटर, रतनलाल, अतुल जौहरी आदि मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय हरथला में कुमकुम, चंदन, पुष्प आदि से गुरुओं का तिलक एवं प्रतीकात्मक आरती कर छात्रों ने गुरु के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की। प्राचार्य मणिराम ने- गुरु कुम्हार शिष कुंभ है... का महत्व समझाया। भारत रक्षा सेना की ओर से हरि चैतन्य जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। धर्मेंद्र यादव, निमित जायसवाल, अंबरीश गर्ग, रघुराज निश्चल, अतुल जौहरी आदि मौजूद रहे। मंदिर संकट मोचन बालाजी दरबार जयंतीपुर में गुरु विद्यापुरी की पूजा अर्चना की गई। सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेश सक्सेना, रमेश गुप्ता, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। श्री दुर्गा मंदिर में कृष्णलाल कत्याल के संरक्षण में गुरु पर्व मनाया गया। श्री हरि मिशन ने गांधीनगर स्थित हरिबाबा मंदिर में गुरु पूजन किया। बीडी शाह, मंजू शाह, अनिल गोयल, कैलाश चंद्र, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर बैठक मेें प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद एवं शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विनीत भटनागर, सतीश स्वरूप भटनागर, डीके सक्सेना, अरविंद सक्सेना, हरिओम सिन्हा, सुनील सक्सेना, निर्वेश भटनागर, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी की ओर से अन्ना हजारे की लंबी आयु की कामना की गई। कार्तिकेय उपाध्याय, सरदार गुरविंदर सिंह, सुबोध सेठी, विशाल शर्मा, विभोर जैन, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।