{"_id":"46-20065","slug":"Moradabad-20065-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक घटना पर निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक घटना पर निकाला कैंडल मार्च
Moradabad
Updated Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से नगर में कैंडल मार्च निकला तो शर्मनाक घटना के लिए मौजूद कार्यकर्ताओं ने दु:ख जताते हुए पुलिस की निंदा की।
महानगर अध्यक्ष विक्की कुमार एडवोकेट ने कहा कि इस शर्मनाक हरकत के लिए जो भी जिम्मेदार है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस तरह की सजा होनी चाहिए ताकि समाज में कड़ा मैसेज जाए और भविष्य में कोई किसी लड़की के साथ ऐसी हरकत की जुर्रत न कर सके। कैंडल मार्च सांवलदास धर्मशाला बुद्घबाजार से इंमीरियल तिराहे तक पहुंचा। प्रमुख रूप से रूपेश शर्मा, नितिन कुमार, सुनील सैनी, राहुल ठाकुर, विजेंद्र कुमार, विकास कुमार, धर्मेश सैनी आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा से पैदा होगा पुलिस के प्रति विश्वास
मुरादाबाद। उद्योग व्यापार मंडल समिति ने शोकसभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पहले वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ईमानदारी से कार्य करे ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम हो सके। जनता में अच्छा संदेश जाए और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। छात्राएं एवं महिलाएं बेखौफ होकर स्कूल, कालेज एवं दफ्तर जा सकें। कैंडल जलाकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा की अध्यक्षता राकेश सिक्का ने की। प्रमुख रूप से मनमोहन अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, मनीष शर्मा, अशोक मदान, सुमित विज, ओमप्रकाश धवन, अजय पाले, अजय मेहता आदि मौजूद रहे।
दोषी वर्दीधारियों पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पंजाबी समाज एकता मंच ने छात्रा की मौत के लिए आरोपियों सहित पुलिस को भी दोषी करार दिया है। मंच की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शोहदों से परेशान छात्रा ने समय रहते पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की किंतु चौकी इंचार्ज एवं सिपाहियों ने दोषियों पर कार्रवाई की जगह सुलह-समझौते का दबाव बनाकर छात्रा को मानसिक रूप से इस तरह उद्वेलित किया कि उसने खुद का जीवन समाप्त कर लिया। इसके लिए हरथला चौकी पुलिस भी आरोपी शोहदों के साथ बराबर की दोषी है। मंच की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है जिसमें दोषी पुलिस जनों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर तरुण कत्याल, रणजीत सिंह बग्गा, राजेश भाटिया, तरुण मदान, सतीश, परविंदर सिंह प्रिंस, प्रदीप सेठी, सोहन सिंह, सौरव पाहवा, सुरेंद्र ढीगरा, दिलीप ढींगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोमबत्तियां जलाकर एबीवीपी ने दी श्रद्घांजलि
मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोमबत्ती जलाकर मृत छात्रा को श्रद्घांजलि अर्पित की। प्रांत छात्रा प्रमुख अंजलि चौहान ने कहा कि छात्राओं के साथ आए दिन बढ़ती घटनाओं से बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के चलते एक छात्रा ने इतना गंभीर कदम उठाया। इस मौके पर प्रांत प्रमुख अंजलि चौहान, आशुतोष शर्मा, महेश राठौर, जोगेंद्र पाल सिंह, प्रेमशंकर गुप्ता, शुभम राठी, रीतू, कुसुम, दीपिका, गायत्री, सरनाम, निखिल आदि मौजूद रहे।
प्रशासन को उठाना होगा जरूरी कदम
मुरादाबाद। साहित्यिक संस्था अक्षरा की ओर से वरिष्ठ नव गीतकार माहेश्वर तिवारी के आवास पर हुई शोकसभा में मृत बिटिया के लिए मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। उपस्थित साहित्यकारों ने बेटियों की असुरक्षा के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से मांग की बेटियों की इज्जत और जान की सुरक्षा के लिए प्रशासन प्रभावी कदम उठाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर माहेश्वर तिवारी, विशाखा तिवारी, योगेंद्र वर्मा व्योम, मनोज मनु, डा. कृष्ण कुमार नाज, डा. अजय अनुपम, अनुराग गौतम, विवेक निर्मल, योगेंद्र रस्तौगी, जिया जमीर, आनंद गौरव आदि मौजूद रहे।
बिटिया की मौत ने मुरादाबाद को झकझोरा
मुरादाबाद। बिटिया की मौत ने मुरादाबाद को झकझोर दिया है। बच्चियों के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं की यह इंतेहा है। अब ऐसा नहीं होना चाहिए नहीं तो किसी की बेटी अकेले घर से निकलने से डरेगी। कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष 101 मोमबत्ती जलाने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं की आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए वीरेंद्र अरोड़ा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
वक्ताओं ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि मुरादाबाद में महिलाएं-बच्चियां सुरक्षित नहीं है। यह घटना खुली चुनौती है पुलिस के लिए और जब तक पुलिस ऐसे लोगों पर सख्ती नहीं बरतती ऐसी घटनाएं नहीं रुकेगी। इस मौके पर कमल सिंह राव, यशपाल सैनी, विपिन सक्सेना, बंटी मलिक, नन्हें चौधरी, विशाल शर्मा, महेंद्र सिंह, रवींद्र आर्य, परदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
बर्खास्त किया जाए हरथला चौकी इंचार्ज
मुरादाबाद। भाजपा महानगर इकाई की बैठक में छात्रा के मामले में समझौते का दबाव डालने वाले तत्कालीन हरथला चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की आवाज बुलंद की। महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि दोषी शोहदों को फांसी पर लटकाया जाए। इसके साथ ही इस मामले में दोषी पुलिस पर जनों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। महानगर में ऐसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। जनता सुरक्षित नहीं रह गई है। सपा सरकार को एक साल हो गया जिसमें जनता पूरी तरह असुरक्षित हो गई है। बैठक में महेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, अशोक केके, हरीश बोरा, राजीव गुप्ता, ग्रीश वर्मा, संजय शर्मा, अनुराग सिंह, मुकेश भारद्वाज, दिनेश ठाकुर, राकेश शर्मा, अमित शर्मा, सुरेंद्र विश्नोई, डिंपल सिंह अश्क, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।