{"_id":"46-19818","slug":"Moradabad-19818-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से भिड़ी टाटा 407, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से भिड़ी टाटा 407, एक की मौत
Moradabad
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टोल प्लाजा के पास कैंटर और टाटा 407 में आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल टाटा 407 में सवार थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। एसओ ने बताया कि कैंटर ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था, जबकि टाटा 407 रामपुर की ओर से। टोल प्लाजा के पास दोनों में जोरदार टक्कर हुई। इसमें टाटा वाहन के चालक की मौत हो गई। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहोश होने के चलते किसी की पहचान नहीं हो पाई है।
--
--