{"_id":"46-18711","slug":"Moradabad-18711-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व के आनंद की, जय विवेकानंद की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व के आनंद की, जय विवेकानंद की...
Moradabad
Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आगे चार वेदों की पताका लिए चल रहे चार घोड़ों में स्वामी विवेकानंद के स्वरूप सवार थे। पीछे थी एनसीसी कैडेट्स की कदमताल। उसके बाद स्वामी विवेकानंद की झाकियां और बीच-बीच में स्कूली बच्चे, बैंड एवं सिर पर विवेकानंद की तरह सिर पर भगवा साफा पहने लोगों की भीड़। जगह-जगह इस जुलूस पर पुष्प की पंखुड़ियों की वर्षा और वातावरण में गूंजती आवाज- विश्व के आनंद की, जय विवेकानंद की....।
मौका था स्वामी विवेकानंद की 150 जयंती पर आयोजित सार्ध शती समारोह के तहत शहर में निकली शोभायात्रा का। ‘युवाओं ने यह ठाना है, विवेकानंद के आदर्शों को अपनाना है’, मातरम् मातरम् वंदे मातरम् सड़कों पर गूंज रहा था। स्वामी विवेकानंद का स्वरूप धारण किए किशोर और युवा किसी झांकी में शिकागो की धर्म संसद को संबोधित करते नजर आ रहे थे तो किसी में युवाओं को उपदेश देते हुए। एक झांकी में कन्याकुमारी में समुद्र के बीच में स्थिति देवीपादम् शिला पर ध्यानस्थ स्वामी जी विराजमान थे तो अन्य झांकी में अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के साथ मौजूद थे। अंतिम शोभायात्रा में उनकी विशाल प्रतिमा थी और वैदिक अनुष्ठान हेतु किए गए हवन की पवित्र ज्योति थी। स्वामी विवेकानंद सार्ध शती आयोजन समिति के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा को महापौर बीना अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन समितियों ने किया शोभायात्रा का स्वागत
भारत रक्षा सेना, मुरादाबाद जाग्रति मंच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मारुती पुस्तक भंडार, दिगंबर जैन समाज, पवन ज्वैलर्स, शिव मंदिर बाला की सराय, आर्ट आफ लिविंग, शंकर स्वीट्स, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा
विज्ञापन
यह रहे शोभायात्रा में शामिल
गायत्री परिवार, शिवसेना, भारत विकास परिषद, आर्यसभा आर्यसमाज, राष्ट्रीय सेविका समिति, पतंजलि योगपीठ, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, एसएस इंटर कालेज, महाराजा अग्रेसन इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, एनएसएस इकाई, जीजी हिंदू इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, नोजगे प्री सेकेंडरी स्कूल।
कारवां का हिस्सा बने यह शहरी
डा. रमेश कृष्ण यादव, पीपी माहेश्वरी, आरएसएस के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख मनीराम, प्रांत सह प्रमुख अजय सुगंध, विभाग संघ चालक अजय यादव, ठाकुरद्वारा विधायक कुंवर सर्वेश सिंह, ओम प्रकाश शास्त्री, अजय, नरेंद्र, डा. राजीव कुमार, नवल वार्ष्णेय, निमित जायसवाल, जोगेंद्र पाल सिंह, डा. महेंद्र, अंकित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, अजय नारंग, डा. लवलेश चंद्र, दीपक गोयल, अनिल सिक्का, डा. सुरेश चंद्र गुप्ता, लव सारस्वत, नेमीशरण रस्तोगी, सत्यजीत प्रभाकर, राजीव गुप्ता इत्यादि।