{"_id":"46-17951","slug":"Moradabad-17951-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेंड एवं सक्षम बनाए जाएंगे पीतल कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेंड एवं सक्षम बनाए जाएंगे पीतल कारीगर
Moradabad
Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतल नगरी के हस्तशिल्प कारीगरों के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू करने जा रही है। योजना के तहत इन हस्त शिल्पियों का सर्वे कराकर चिन्हीकरण होगा। कारीगरी में पारंगत बनाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग के साथ ही ऋण के जरिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा ताकि वह खुद का रोजगार स्थापित कर सकें।
पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय की ओर से ऐसे कारीगरों के लिए उक्त योजना का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद के पीतल कारीगर, बरेली मंडल में जरी, बनारस मंडल में कताई-बुनाई, भदोही में कालीन बुनकर, फिरोजाबाद में चूड़ी कारीगर आदि को उनके क्षेत्र विशेष में किए जा रहे काम के रूप में चिन्हित किया जाना है। शासन के अनुसार पिछड़ा वर्ग के गरीब लोग ही इस तरह के हस्तशिल्प में लगे हैं। विभाग के जरिए उन्हें प्रशिक्षण देकर तकनीकी सक्षम बनाया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार योजना के क्रियांवयन का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन