{"_id":"46-17488","slug":"Moradabad-17488-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी का एकाउंट ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी का एकाउंट ढूंढ रही पुलिस
Moradabad
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुंजाल कोठी से लाखों के जेवरात लेकर गायब होने वाली नौकरानी का सुराग लगाना पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है। नौकरानी के पते, रिश्तेदारों के बाद अब पुलिस को उसका एकाउंट भी ढूंढे नहीं मिल रहा। शुक्रवार को पुलिस टीम ने पीएनबी में घंटों सिर खपाया, लेकिन नौकरानी या उसकी बहन के नाम का कोई एकाउंट नहीं मिला। पुलिस अब कुछ और बैंकों का रुख करेगी।
पिछले शुक्रवार को मानसरोवर कालोनी में डायनेमिक एक्सपोर्ट्स के मालिक सुरेंद्र मुंजाल की कोठी से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी हो गए थे। घटना की जानकारी तब हुई, जब मुंजाल परिवार की बहू किसी समारोह में जाने के लिए अपने गहने निकाल रही थी। परिवार वालों ने एक नौकरानी पर संदेह जताते हुए तहरीर दी थी। दो दिन बाद पुलिस को चोरी गया अधिकांश माल एक सर्राफ के यहां मिला। सर्राफ ने खुद ही पुलिस को बुलाकर यह माल सौंपा था। तब से पुलिस आरोपी नौकरानी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका पता नहीं लग रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने पीएनबी मझोला शाखा में नौकरानी और उसके बहन के एकाउंट के बाबत जानकारी ली। काफी मशक्कत के बाद भी बैंक में युवतियों के नाम का कोई एकाउंट नहीं मिला। उधर, पुलिस टेलीफोन कंपनी से निकलवाई गई सीडीआर भी नहीं देख पाई। इससे उसकी लोकेशन और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी नहीं हो पा रही। सीओ अलका ने कहा कि सीडीआर देखते ही नौकरानी की लोकेशन मिल जाएगी। आसपास के कुछ और बैंकों से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन