फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   इलेक्ट्रानिक कांटों पर तुलेगा किसानों का गन्ना

इलेक्ट्रानिक कांटों पर तुलेगा किसानों का गन्ना

Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। गन्ने की घटतौली रोकने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार हर चीनी मिल को अपने पच्चीस फीसदी सेंटर कंप्यूटराइज्ड करने होंगे। शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में हर साल 125 चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद की जाती है। इस बार भी इन मिलों ने पेराई सत्र के लिए कसरत शुरू कर दी। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद से गन्ना खरीद शुरू कर दी जाएगी। हर पेराई सत्र में गन्ना घटतौली गूंजती है। चेकिंग के दौरान भी घटतौली के मामले खूब पकड़े जाते हैं। लेकिन इस बार शासन ने इस पर अंकुश लगाने का प्लान बना लिया है। उपगन्ना आयुक्त वीके शुक्ला ने बताया कि हर मिल को पच्चीस फीसदी सेंटर इलेक्ट्रानिक करने हैं। इन सेंटरों पर जैसे ही गन्ना लदी गाड़ी पहुंचेगी कंप्यूटर से रसीद निकल आएगी। इतना ही नहीं कहां कितना गन्ना पहुंचा इसका पूरा रिकार्ड भी विभाग के पास रहेगा। चीनी मिलों के गेट पर पहले ही इलेक्ट्रानिक कांटे लगाए जा चुके हैं। अब क्रय केंद्रों पर भी यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन




एक लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ा
मुरादाबाद। प्रदेश में इस बार गन्ने का एक लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बढ़ोत्तरी सबसे ज्यादा है। मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और बरेली में खासा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed