{"_id":"14158","slug":"Moradabad-14158-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2014 के लिए खुद को तैयार करेंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2014 के लिए खुद को तैयार करेंगे सपाई
Moradabad
Updated Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा इलेक्शन में फतह हासिल करने वाली सपा ने अब दिल्ली को टारगेट बना लिया है। मिशन 2014 के लिए पार्टी खुद को तैयार कर रही है। सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक कमेटी का गठन किया जाएगा। सोमवार को जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में संगठन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
जिला कार्यालय पर हुई मीटिंग में कहा गया कि सपा का परचम हर जगह लहरा रहा है। लोकसभा चुनाव में भी बड़ी कामयाबी मिलेगी। यहां आह्वान किया गया कि पार्टी के सभी लोग पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। सेक्टर से लेकर बूथ कमेटी तक को मजबूत करने की जरूरत है। सभी पदाधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान डिंपल यादव के निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सैनी ने कहा कि ब्लाक और तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। इस दौरान शर्मेंद्र त्यागी, हबीब अख्तर कादरी, फिजाउल्ला चौधरी, मुकेश यादव, राजकुमार प्रजापति, राजकुमार यादव, तनवीर सिद्दीकी, नजमी जमाल, सुधीर भारती, गजेंद्र सिंह यादव, जिगरी मलिक, असलम पंचायती समेत सभी लोग मौजूद रहे। संचालन अतर अंसारी ने किया।
विज्ञापन