{"_id":"6ad13dbebf2ac2576c0b06ea","slug":"93-food-samples-failed-tests-due-to-adulteration-over-a-six-month-period-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1017487-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छह माह में मिलावट के चलते खाद्य पदार्थों के 93 सैंपल हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छह माह में मिलावट के चलते खाद्य पदार्थों के 93 सैंपल हुए फेल
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और छापों के बावजूद खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल थम नहीं रहा है। छह माह के दौरान 279 सैंपल की लैब रिपोर्ट के अनुसार 93 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल पाए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से छह माह के दौरान 295 दुकानों में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के 308 सैंपल भरे गए। इसमें वाराणसी स्थित लैब से अभी तक 279 रिपोर्ट आई हैं। लैब रिपोर्ट के अनुसार 77 सैंपल अधोमानक पाए गए हैं, जबकि 16 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई हैं। जांच के दौरान गुड़, मसूर की दाल, पनीर, मिठाई खजूर और मावे में मिलावट पाई गई है। मिठाई में रंगों का प्रयोग मानक के अनुरूप नहीं किया गया है।
अदालतों में 227 वाद दायर
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सैंपल की रिपोर्ट फेल आने पर एडीएम सिटी कोर्ट में 206 और एसीजेएम कोर्ट में 21 वाद दायर किए। एडीएम सिटी कोर्ट ने 112 वादों में निर्णय के बाद कारोबारियों पर 34 लाख 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसी प्रकार एसीजेएम कोर्ट ने 11 मामलों में एक लाख 90 हजार का अर्थदंड निर्धारित किया है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने काफी दुकानों पर छापा मारकर छह माह में 308 सैंपल भरे हैं। इस मामले में 227 मुकदमे दायर हुए हैं। काफी लोगों को अर्थदंड भी अदालतों ने लगाए हैं। कैंप लगाकर काफी लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक किया गया है। -राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव सहायक आयुक्त (खाद्य) मुरादाबाद