फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गेहूं खरीद के लक्ष्य पूरे कराएं जिलाधिकारी: कमिश्नर

गेहूं खरीद के लक्ष्य पूरे कराएं जिलाधिकारी: कमिश्नर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लक्ष्य पूरे कराएं जिलाधिकारी: कमिश्नर
मुरादाबाद। गेहूं खरीद में पिछड़ने पर मंडलायुक्त यशवंत राव ने मुरादाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी एग्रो और क्षेत्रीय प्रबंधक एसएफसी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में गेहूं खरीद में 50 प्रतिशत पिछड़ने पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया। गेहूं खरीद की मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने दो टूक कहा कि गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा कराना जिलाधिकारियाें की जिम्मेदारी है। लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो जिलाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित गेहूं खरीद की मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि 2018-19 में 16 मई तक 7353.8 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी जबकि चालू वर्ष में इस अवधि में सिर्फ 3134.87 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा जा सका है। गेहूं खरीद में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट पर कमिश्नर यशवंत राव ने सभी डिप्टी आरएमओ व क्रय एजेंसी प्रभारियों को फटकार लगाई। कमिश्नर ने कहा कि यदि अधिकारी कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो गेहूं खरीद के लक्ष्य पूरा कर लें। कमिश्नर ने कहा कि जहां भी लक्ष्य पूरे नहीं हुए वहां के क्रय एजेंसियों के क्षेत्रीय एवं जिला प्रबंधक व डिप्टी आरएमओ बख्शे नहीं जाएंगे। गेहूं खरीद में सुधार लाने के लिए उन्हाेंने एफसीआई गोदामों पर क्वालिटी कंट्रोलर के कामकाज पर कड़ी दृष्टि बनाए रखने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने कहा कि गेहूं खरीद में ढिलाई बरतने वाले कर्मियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

जिलावार गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने बिजनौर व मुरादाबाद के डिप्टी आरएमओ को सुधार लाने की चेतावनी दी। मुरादाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी एग्रो यशवीर सिंह तोमर व क्षेत्रीय प्रबंधक एफसीआई दुर्गेश तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह, रामपुर, बिजनौर, संभल और अमरोहा के जिलाधिकारी, संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार, एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह व क्रय एजेंसी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाफेड व निकोफ होंगी डिबार
मुरादाबाद। गेहूं खरीद में पिछड़ने पर नाफेड व निकोफ क्रय एजेंसियों को भविष्य में डिबार एवं ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा है कि यूपी एग्रो तथा कर्मचारी कल्याण निगम के प्रबंधक निदेशकों को मुरादाबाद मंडल में कार्यरत उनके क्षेत्रीय व जिला प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाए। कमिश्नर ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एसएफएस के प्रबंध निदेशक को रामपुर, बिजनौर एवं मुरादाबाद में कार्यरत उनके क्षेत्रीय व जिला प्रबंधकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पत्र भेजे जाएं।


क्रय केंद्रों पर छापे मारें डिप्टी आरएमओ
मुरादाबाद। गेहूं खरीद की स्थिति में सुधार लाने के लिए मंडलायुक्त यशवंत राव ने सभी डिप्टी आरएमओ और क्रय एजेंसी प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर औचक छापामारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की खतौनी की जांच कर यह भी सुनिश्चित करें कि गेहूं बिचौलियों के जरिए नहीं खरीदा जाए बल्कि सीधे किसानों से ही गेहूं की खरीद हो। इसके लिए गांवों में चौपालें लगाकर अधिकारी सीधे किसानों से संपर्क करें।



मुरादाबाद मंडल में सबसे फिसड्डी
मुरादाबाद। समीक्षा बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि मंडल में कुल 537 क्रय केंद्राें पर गेहूं की खरीद शुरू हुई है। मुरादाबाद में 424.77, संभल में 810.85, अमरोहा में 765.63, बिजनौर में 507.9 और रामपुर में 625.72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अभी तक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed