फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हिंदी और गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

हिंदी और गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
हिंदी और गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवेश पत्र की दो प्रतियों की अनिवार्यता की वजह से अभ्यर्थी सुबह में फोटोस्टेट की दुकानें ढूंढते रहे। इसके कारण कई को केंद्र पर पहुंचने में देर हो गई। सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक ली गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में अभ्यर्थी हिंदी और गणित के सवालों में उलझ गए। हालांकि दोनों पालियों के आधार पर अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र को औसत बताया।
विज्ञापन

मुरादाबाद में 69 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा थी। परीक्षा के लिए आवंटित 34490 अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 31404 उपस्थित रहे, जबकि 3086 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वहीं, दूसरी पाली में 31559 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए और 2931 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह छह बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस बार परीक्षा में अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र की एक प्रति जमा करवा ली गई थी। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर लगे फोटो का मूल फोटो उसके बराबर में लगाना था। बहुत से अभ्यर्थियों के पास प्रवेश पत्र की एक ही प्रति थी। ऐसे में वह फोटोस्टेट कराने के लिए भटकते रहे। जिला समन्वयक व प्राचार्य हिंदू कालेज डॉ. केसी गुप्ता ने कहा कि परीक्षा शांति और सुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। पर्यवेक्षकों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


उपस्थिति दर्ज करने में बरती सख्ती
परीक्षा में अभ्यर्थियों से हार्ड कापी पर उपस्थिति लेने के बाद बायोमीट्रिक उपस्थिति भी ली गई। इस दौरान अभ्यर्थियों की अंगुलियों की छाप ली। साथ ही मौके पर टैबलेट में रोल नंबर और बुकलेट नंबर दर्ज किया गया। इससे फार्म खुलकर आ गया और इसी के आधार पर अभ्यर्थी का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतियों ने संभाले बच्चे
बीएड की परीक्षा में कई महिला अभ्यर्थी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंची थीं। परीक्षा शुरू होने पर वह केंद्र के अंदर चली गईं, जबकि बाहर बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी उनके पतियों और परिचितों ने निभाई। गर्मी की वजह से छोटे बच्चे खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed