{"_id":"5bf47715bdec2269724a8ca2","slug":"91542747925-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आग का गोला बनी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आग का गोला बनी कार
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
गाजियाबाद से रुद्रपुर जा रहे एक किराना व्यापारी की कार में मंगलवार दोपहर आग लग गई। व्यापारी जान बचाने को कार से नीचे उतरे। उनके सामने ही कार धू-धूकर जलने लगी। पुलिस को अंदेशा है कि कार में रखे एलपीजी सिलिंडर से आग लगी है। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन उनके पहुंचने से पहले कार लगभग जल चुकी थी।
गाजियाबाद के मुरादनगर में रहने वाले एसके खन्ना किराना व्यापारी हैं। वह मंगलवार को बेटी निष्ठा से मिलने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार से रुद्रपुर जा रहे थे। कार में एलपीजी का सिलिंडर रखा था। दोपहर को जब कार मुरादाबाद-रामपुर बाईपास पर नानकबाड़ी के पास पहुंची तो उसमें धुआं निकलने लगा। एसके खन्ना ने कार रोकी और जरूरी सामान निकलकर बाहर निकल गए। इस दौरान कार जलने लगी तो हाईवे पर वाहनाें के पहिए थम गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हाईवे पर जाम लग गया तो हाईवे पर दूसरी लेन से वाहनों को आगे भेजा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हुई तो स्थानीय लोग और दुकानदारों ने मिलकर आग को बुझाया। किराना व्यापारी ने बताया कि वह हादसे में बाल-बाल बचे, कार लगभग पूरी तरह जल गई है। एसएचओ पाकबड़ा गजेंद्र त्यागी ने बताया कि कार को एसके खन्ना लेकर चले गए हैं।
यातायात माह में एलपीजी सिलिंडर लगी कार की चेकिंग नहीं
मुरादाबाद। यातायात माह चल रहा है। इस दौरान कार में एलपीजी सिलिंडर लगाकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग नहीं की जा रही है। जिससे की यह पता चल सके कि किस कार में एलपीजी सिलिंडर लगाने की अनुमति है और किस कार में बिना अनुमति के एलपीजी सिलिंडर लगा है।