{"_id":"5b903eef867a557ed62a41e8","slug":"91536179951-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग कर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन पुलिंग कर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में अलग-अलग जगह चेन पुलिंग कर तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रोक दी गई। आरपीएफ जवानों ने कोच में पहुंचकर जांच की। लेकिन चेन पुलिंग करने वालों का पता नहीं चल पाया। इसके बाद ट्रेनें रवाना कर दी गईं।
सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को आनंद विहार से गाजीपुर जा रही थी। शाहजहांपुर और रोजा के बीच दोपहर दो बजकर पच्चीस मिनट पर किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। यहां बीस मिनट ट्रेन खड़ी रही। जांच के बाद पौने तीन बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके अलावा अहमदाबाद से सुल्तानपुर जा रही सुल्तानपुर एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर पचास मिनट पर रोजा में चेन पुलिंग कर रोकी गई। यहां ट्रेन दस मिनट रोकी रही। चेन पुलिंग करने वालों की तलाश की गई। लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद सुल्तानपुर एक्सप्रेस रवाना कर दी गई। चेन पुलिंग का तीसरा मामला गजरौला के पास का है। भगत की कोठी और कामाख्या के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार सुबह गजरौला के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी ने चेन खींच दी। जिससे ट्रेन मौके पर ही रुक गई। जिस कोच में चेन पुलिंग की गई। वहां आरपीएफ जवान और ट्रेन स्टाफ मौके पर पहुंचा। जांच की गई तो चेन पुलिंग करने वालों का पता नहीं चल पाया। बीस मिनट बाद ट्रेन रवाना कर दी।