{"_id":"5b7c7a3442c792467534270b","slug":"91534884404-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फव्वारा चौक से हनुमान मूर्ति तिराहे तक तीन घंटे बंद रहेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फव्वारा चौक से हनुमान मूर्ति तिराहे तक तीन घंटे बंद रहेंगे वाहन
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में जगह जगह पुलिस तैनात करने के साथ ही यातायात प्लान भी बनाया गया है। बुधवार सुबह सात बजे से दस बजे के बीच फव्वारा चौक से हनुमान मूर्ति तिराहे के बीच छोटे बड़े सभी तरह के वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि तीन दिल्ली रोड और कांठ रोड से स्टेशन रोड, संभल चौराहे की ओर जाने वाले सभी तरह के छोटे बड़े वाहनों को फव्वारा चौक पर रोक दिया जाएगा। जबकि रामपुर और काशीपुर व संभल रोड की ओर से शहर की तरफ आने वाले छोटे बडे़ वाहनों को हनुमान मूर्ति तिराहे पर रोक दिए जाएंगे। जिसके लिए यातायात पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस भी चौराहों पर तैनात की गई है। यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराएगी।
शहर से निजी बसों का संचालन बंद
मुरादाबाद। काशीपुर, ठाकुरद्वारा, टांडा, बाजपुर और संभल व चंदौसी की ओर जाने वाली निजी बसों का संचालन शहर से बंद कर दिया गया है। सीवर खुदाई की वजह से शहर में लग रहे जाम को कम करने के लिए निजी बसों के लिए शहर से बाहर अस्थाई बस अड्डे बनाए गए हैं। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि स्टेशन रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा है। जिससे शहर में जाम लग रहा है। उन्होंने बताया कि काशीपुर, ठाकुरद्वारा, टांडा की ओर से आने वाली सभी निजी बसों को काशीपुर तिराहे तक आने दिया जाएगा। यहां से ही ये बसें वापस जाएंगी। संभल, बिलारी से आने वाली निजी बसों को हनुमान मूर्ति तिराहे तक आने दिया जाएगा। यहां से ये बसें वापस जाएंगी। कांठ रोड से आने वाली निजी बस किला तिराहे(नई तहसील) तक आएंगी। यहां से सवारियां लेकर वापस लौट जाएंगी।
तीन घंटे बाधित रहेगी ईदगाह क्षेत्र की बिजली आपूर्ति
मुरादाबाद। बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही बिजली निगम ने भी विशेष तैयारियां की हैं। बुधवार को बकरीद की नमाज के दौरान ईदगाह क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता तृतीय ज्ञान प्रकाश ने बताया कि ईदगाह, गलशहीद और जामा मस्जिद क्षेत्र में सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत निगम ने एहतियातन बिजली सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया है। बिजली अधिकारियों का दावा है कि बाकी क्षेत्र में पूरे दिन आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त चक्कर चलाएंगी रोडवेज की बसें
मुरादाबाद। बुधवार से अगले तीन दिन तक रोडवेज की बसें अतिरिक्त चक्कर लाएंगी। दिल्ली, संभल, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, आगरा, अलीगढ़ को बसें अतिरिक्त फेरे लाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि बकरीद को लेकर पूरी तैयारी की गई। भीड़ के हिसाब से बसों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।