{"_id":"5b6211f14f1c1b07788b727e","slug":"91533153777-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घायलों में दो गंभीर, जिला अस्पताल रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घायलों में दो गंभीर, जिला अस्पताल रैफर
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार की दोपहर दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में चारों बाइक सवार घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ के रहोली गांव निवासी दो सगे भाई सुुंदरपाल और महीपाल अपनी बाइक से बिलारी से चंदौसी जा रहे थे। वहीं सामने से थाना कुंदरकी के काजीपुरा गांव निवासी मोहम्मद आलम अपनी बाइक पर पत्नी फरहत जहां को बैठाकर चंदौसी से बिलारी की ओर जा रहे थे। हाईवे पर फतेहपुर नत्था गांव के पास सुंदरपाल और महीपाल की बाइक को चंदौसी की ओर से आ रही बोलैरो ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक की सीधी भिड़ंत सामने से आ रहे मोहम्मद आलम की बाइक से हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत में रहोली निवासी दोनों सगे भाई और काजीपुरा निवासी दंपती घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर डायल पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और चारों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले आई। सुंदरपाल और महीपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि काजीपुरा के घायल बाइक सवार दंपती को उपचार के लिए सीएचसी में ही भर्ती कर लिया गया।