{"_id":"5e2f50148ebc3e4afb378f36","slug":"88-thousand-rupee-fraud-in-fastag-city-news-mbd3378009116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टैग के नाम पर चिकित्सक के खाते से 88 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैग के नाम पर चिकित्सक के खाते से 88 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने नई तकनीक फास्टैग के नाम पर भी लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। ताजा मामला मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक चिकित्सक के मोबाइल में फास्टैग एप एक्टिव करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया और उनके खाते से 88 हजार 998 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। डाक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित बल्लम स्ट्रीट में डा. पुष्पेेंद्र कुमार का क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी दोपहर साढ़े ग्यारह बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उन्होंने फास्टैग के लिए आवेदन किया है। चूंकि चिकित्सक ने आवेदन किया था तो उन्होंने समझा कि कॉल सही व्यक्ति ने ही की है। उन्होंने फोन करने वाले को सारी जानकारी दे दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने पेटीएम के लिए केवाईसी फार्म ऑनलाइन ही भरवाया। इसी दौरान एकाउंट नंबर भी पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने डाक्टर का मोबाइल नंबर हैक कर लिया। एक के बाद एक तीन बार ओटीपी आए। ये ओटीपी भी आरोपी ने वॉच कर लिए। इस पर उसने एक के बाद एक तीन बार में चिकित्सक के खाते से 88 हजार 998 में रुपये किसी दूसरे नंबर पर ट्रांसफर कर लिए। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि डाक्टर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।