{"_id":"6695c6e8606f26d8280d3b64","slug":"83-teachers-gave-mass-resignation-from-the-post-of-group-teacher-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-439564-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 83 शिक्षकों ने दिया संकुल शिक्षक पद से सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 83 शिक्षकों ने दिया संकुल शिक्षक पद से सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में कुंदरकी और बिलारी ब्लॉक के 83 शिक्षकों ने संकुल शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ब्लॉक के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को अपना त्याग पत्र सौंपा है।
कुंदरकी के शिक्षक संकुल अतुल कुमार त्यागी ने बताया कि संकुल शिक्षक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को बैठक करने की होती है। इसमें शासन के द्वारा दिए गए एजेंडे की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा हाउस होल्ड सर्वे, पुस्तक वितरण कार्य, स्कूलों का डाटा फीड करवाना भी संकुल शिक्षक की जिम्मेदारी है। एक न्याय पंचायत में पांच शिक्षक संकुल होते हैं। उन पांचों शिक्षकों को उस न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों को बराबर संख्या में आवंटित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने विद्यालय को संभालने के अलावा हमें यह अतिरिक्त कार्य करने को दिया गया है। चार वर्ष पहले जब हमारा चयन संकुल शिक्षक पद पर हुआ था तो विभागीय अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया गया था कि दो वर्ष बाद दूसरे शिक्षकों का इसी पद पर चयन किया जाएगा। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने नए शिक्षकों का चयन करने के बजाय पुराने शिक्षकों का ही नवीनीकरण कर दिया। इससे चार वर्ष से अतिरिक्त दबाव झेल रहे हैं। ऐसे में यह ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश मानसिक रूप से परेशान करने वाला है। अतुल कुमार त्यागी ने बताया कि ब्लॉक के सभी 44 शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को त्यागपत्र दे दिया है।
वहीं, बिलारी के शिक्षक संकुल अमित कुमार ने बताया कि हमारे बिलारी ब्लॉक के 39 शिक्षकों ने संकुल शिक्षक पद से सामूहिक त्यागपत्र दिया है। 16 जुलाई को प्रस्तावित मासिक बैठक का भी बहिष्कार किया है। इस्तीफा खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपने के साथ ही इसकी एक प्रति जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में भी दी है।