{"_id":"5cb2c177bdec2256d212bb71","slug":"81555218807-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मुरादाबाद में चढ़ेगा सियासी पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मुरादाबाद में चढ़ेगा सियासी पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद संसदीय सीट पर रविवार से स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसभा से इसकी शुरुआत होगी। चुनावी प्रचार खत्म होने तक प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं को रिझाने के लिए रोड शो से लेकर जनसभाएं करेंगे। इसी हफ्ते चुनावी रुख तय हो जाएगा।
मुरादाबाद संसदीय सीट पर 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होना है। भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के बाद अब रविवार से स्टार प्रचारकों का वार शुरू होगा। भाजपा इसमें अब तक सबसे आगे है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के समर्थन में जनसभा और प्रबुद्धजन सम्मेलन कर हिंदू वोटरों को साधने में कामयाब रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सर्किट हाउस के पास प्रधानमंत्री मोदी जनसभा कर सर्वेश के लिए वोट मांगेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी तरह भाजपा के कई और स्टार प्रचारक भी जनसभाएं करेंगे।
गठबंधन से सपा प्रत्याशी डा. एसटी हसन मैदान में हैं। डा. हसन के समर्थन में 15 अप्रैल को अखिलेश यादव की जीआईसी में जनसभा है। पार्टी ने आजम खां, डिंपल यादव समेत कई स्टार प्रचारकों की मांग की है। हालांकि अखिलेश यादव को छोड़कर बाकी स्टार प्रचारकों का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। कांग्रेस से मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी चुनाव मैदान में हैं। स्टार प्रचारकों के मामले में कांग्रेस सबसे पीछे है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी तक मुरादाबाद मंडल की किसी भी लोकसभा सीट पर कार्यकर्ताओं के बीच हाजिरी नहीं लगा पाए हैं। मुरादाबाद जिला एवं महानगर कमेटी ने बतौर स्टार प्रचारक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू की मांग की है। प्रियंका के मुरादाबाद में रोड शो और राहुल की ठाकुरद्वारा में जनसभा होने की संभावना है, लेकिन पार्टी मुख्यालय से शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
21 अप्रैल को प्रचार खत्म हो जाएगा। राजनीतिक पार्टियों के लिए करीब एक हफ्ता बचा है। इसी हफ्ते में स्टार प्रचारक दंगल में कूदेंगे और मुरादाबाद सीट की हवा का रुख तय करेंगे। सियासी जानकार बताते हैं, स्टार प्रचारकों की जनसभाओं और रैलियों से आम मतदाता पर फर्क पड़ता है। कैडर वोट भले ही इससे प्रभावित न हो, लेकिन न्यूटल वोटर प्रत्याशी के प्रति अपने विचार बदलने में देरी नहीं करता है। किसी भी सीट पर न्यूटल वोटरों का सबसे बड़ा रोल होता है।