फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नई पार्टी बनाएंगे तोगड़िया-Cordination

नई पार्टी बनाएंगे तोगड़िया-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नई पार्टी बनाएंगे तोगड़िया-Cordination
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद केअध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि वह नौ फरवरी को राजनीतिक दल बनाने केबारे में फैसला करेंगे। पार्टी का नाम क्या होगा, यह भी नौ फरवरी को बताएंगे। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में आए तो एक सप्ताह में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करके निर्माण शुरू करा देंगे। लेकिन भाजपा नेताओं की तरह राम मंदिर को वोट मांगने की मशीन नहीं बनाएंगे।
दिल्ली जाते समय सोमवार को मुरादाबाद केसर्किट हाउस में कुछ समय के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद केअध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया रुके थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रियंका गांघी को राष्ट्रीय महासचिव बनाना उनकी पार्टी के अंदर का मामला है। लेकिन भाजपा नेताओं को उनके बारे में टिप्पणी करते समय मर्यादा में रहना चाहिए। अधिकांश भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जो कि निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी को यूपी की जनता ने दो साल से दो तिहाई बहुमत दिया है। सरकार बनने से पहले योगी आदित्य नाथ ने कहा था कि वह सत्ता में आए तो 24 घंटे में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर देंगे लेकिन दो साल केअंदर सात सौ से अधिक 24 घंटे निकल गए लेकिन वह राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्य नाथ जी अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ जी का मंदिर तो बनवा दें। डा. प्रणीव भाई तोगड़िया ने कहा कि भाजपा की सरकार की गलत नीतियों केकारण साढ़े चार साल में पांच करोड़ युवाओं के रोजगार में कमी आई है। युवाओं को रोजगार देने के बारे में सरकार ने जो आंकड़े पेश किए हैं वह ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed