फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन्ना मूल्य पर आमने-सामने सरकार किसान

गन्ना मूल्य के निर्धारण पर आमने-सामने सरकार और किसान

Sat, 17 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 17 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
गन्ना मूल्य पर आमने-सामने सरकार किसान
गन्ना लदी ट्रॉली
गन्ना मूल्य निर्धारण पर अब गन्ना किसानों ने सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया है। शासन ने गन्ना मूल्य में दस रुपये क्विंटल बनाने की सिफारिश की है, जबकि किसान 125 रुपये बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकार को चुनावी सीजन में किसानों की नाराजगी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में दस रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। पिछले सप्ताह मूल्य निर्धारण समिति ने किसानों और मिल प्रबंधन समिति से विचार किया था। चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ना मूल्य बढ़ाने का विरोध किया था, जबकि किसान 125 रुपये क्विंटल बढ़ाकर गन्ना मूल्य 440 रुपये क्विंटल करने की मांग की थी। ऐसे में सरकार ने दस रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


भकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह का कहना है कि सरकार ने डीएपी पर 800 रुपये क्विंटल और एनपीके पर 750 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी की है। बिजली बिल 60 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हार्स पावर हो गए हैं। डीजल 40 रुपये से बढ़कर 74 रुपये लीटर हो गया है। ऐसे में फसलों की लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांपुर गन्ना शोध संस्थान के अनुसार गन्ने की लागत 290 रुपसे क्विंटल आ रही है। स्वामीनाथन रिपोर्ट और प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार गन्ना मूल्य 440 रुपये क्विंटल होना चाहिए।


किसान नेता नीटू चौहान ने बताया कि हम सरकार के सामने गन्ना मूल्य पर अपना प्रत्यावेदन देंगे। उसका संज्ञान न लेने पर सरकार का विरोध किया जाएगा। चुनावी साल में सरकार को किसानों की नाराजगी भारी पड़ेगी। यह किसानों का शोषण है। 290 रुपये क्विंटल की लागत लगाकर किसान 315 रुपये क्विंटल में गन्ना बिक्री करेगा तो क्या खाएगा। किसान का पूरा परिवार सर्दी-गर्मी में खेती में लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed