फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हवा की सेहत में मामूली सुधार

हवा की सेहत में मामूली सुधार

Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
हवा की सेहत में मामूली सुधार
मुरादाबाद। हवा चलने और कोहरा पड़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार हुआ, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। हवा की हालत अब अजीब सी हो गई है। कोहरा पड़ने से धूल-धुआं के हल्के कण कम हो गए हैं, जबकि मोटे कणों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही हानिकारक गैसों की मात्रा भी बढ़ी है।
विज्ञापन

हल्की हवा चलने का असर वायु की गुणवत्ता पर पड़ा है। सोमवार को हवा की हालत में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन वह अभी भी दमघोटू बनी हुई है। हवा चलने के साथ ही कोहरा पड़ने लगा। इससे हवा में नमी बढ़ गई। विशेषज्ञों का मानना है कि आर्द्रता बढ़ने से धूल के बारीक कण एक साथ मिलकर मोटे हो गए। इससे पीएम-2.5 की तुलना में 10 की मात्रा बढ़ गई। इससे धूल कणों के कारण होने वाली परेशानी थोड़ी कम हुई है, लेकिन एनओ-2 की मात्रा में बढ़ोतरी हो गई। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


सोमवार को वायु गुणवत्ता की स्थिति -
पीएम 2.5 158
पीएम-10 259
एनओ-2 109
एनएच-3 17
एसओ-2 31
सीओ 160

फेफड़े कड़े होने और दिल फैलने का खतरा - वरिष्ठ फिजीशियन डा. जीवी सिंह के अनुसार एसपीएम की ज्यादा मात्रा में लगातार रहने और कार्बन मोनोआक्साइड की मात्रा बढ़ने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है। सांस के साध धूल-धुआं के कण पहुंचने से फेफडे़ कड़े होने लगते हैं। इससे उनका सिकुड़ना-फैलना प्रभावित होता है। इसका असर सांस फूलने के रूप में दिखना शुरू हो जाता है। शरीर को आक्सीजन कम मिलने से दिल को तेजी से धड़कना पड़ता है। ऐसी हालत में दिल के फैलने का डर बना रहता है। लोगों को प्रदूषण वाली खुली हवा में सीधे सांस लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में खतरा बरकरार है। फिलहाल मुंह पर कपड़ा लपेटकर चलने या अच्छी गुणवत्ता का मास्क लगाने की जरूरत है। लापरवाही न तो खुद करें और न ही बच्चों को करने दें। बारिश होने तक का इंतजार करना होगा।
- वीएस राजपूत, पर्यावरण वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed