फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को सौंपा ज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को सौंपा ज्ञापन

Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को सौंपा ज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गांव मटैना में किसान अशोक शर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई, साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की। कहा कि पीड़ित की हालत नाजुक है। वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि छह दिन पूर्व गांव मटैना में किसान अशोक कुमार शर्मा को गांव के ही कुछ आपराधिक किस्म के लोगों ने पुरानी रंजिश में अपहरण करके बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उसके दोनों हाथ पैरों में फ्रेक्चर आया था। तभी से पीड़ित मेरठ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। हालत नाजुक है। मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां एसडीएम उदभव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पुलिस ने दर्ज एफआईआर में अपहरण की धारा नहीं लगाई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार किय जाए, गांव में भय का माहौल व्याप्त है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। हल्का दरोगा को हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में पंडित यतींद्र शंकर गौड़, ब्रजकिशोर शर्मा, योगेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, गिरिराज शर्मा, संजीव भारद्वाज, रविशंकर शर्मा, अमरीश शर्मा, राहुल शर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed