फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लोकोशेड पर खराब हुई कार, लगा लंबा जाम

लोकोशेड पर खराब हुई कार, लगा लंबा जाम

Fri, 21 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
लोकोशेड पर खराब हुई कार, लगा लंबा जाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकोशेड पुल पर गुरुवार सुबह कार खराब हो गई। जिससे दूर तक जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जिसमें दफ्तर और जरूरी कार्यों से बाहर जा रहे लोग जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और होमगार्डों ने धक्का देकर कार आगे बढ़ाई और साईं अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी करने के बाद यातायात चालू करवाया।
गुरुवार सुबह दस बजे महानगर से मझोला की ओर जा रही दिल्ली नंबर की एक कार लोकोशेड पुल पर खराब हो गई। चालक ने कार को स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन कार स्टार्ट नहीं हो पाई। इस कार के बीच पुल पर खराब होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इसके बाद कार को धक्का देते हुए साईं अस्पताल तक पहुंचाया गया। कार सड़क किनारे खड़ी गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने यातायात चालू कराया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया दोपहर में स्कूलों की छुट्टी हुई तो दोबारा पुल पर जाम लग गया। गर्मी में लोगों को वाहन निकलना तो दूर पैदल भी पुल पार करने में पसीना आ गया।
विज्ञापन


कपूर कंपनी पुल बंद होने से बढ़ गई दिक्कत
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पुल बंद होने की वजह से लोकोशेड पुल पर दुपहिया वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसके अलावा लाइन पार से शहर की ओर पैदल जाने वाले लोग भी अब लोकोशेड पुल से ही होकर गुजर रहे हैं। जिस वजह से यहां बार बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed