फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बुखार का कहर जारी, एक और महिला की मौत

बुखार का कहर जारी, एक और महिला की मौत

Fri, 21 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
बुखार का कहर जारी, एक और महिला की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियां नियंत्रण से बाहर हो गई हैं। गांव-देहात में बीमारियों का कहर जारी है। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती भोजपुर की एक महिला की बुखार से मौत हो गई। गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से पस्त हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालत बिगड़ने पर देहात क्षेत्रों से मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
रामगंगा के बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब जिले के अधिकतर ब्लाकों में संक्रामक बीमारियों की बाढ़ आ गई है। गांवों में हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति मलेरिया, बुखार और खुजली की चपेट में है। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। इससे मरीजों को जूझना पड़ रहा है। कुंदरकी और मूंढापांडे ब्लाक में बुखार से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

भोजपुर के मोहल्ला बगियावाला निवासी महिला शबनम (32) पत्नी इस्लाम की भी बुखार से मौत हो गई। शबनम पिछले 15 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। भोजपुर में इलाज कराने के बाद भी बुखार नहीं उतरने पर शबनम को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शबनम के चार बच्चे हैं। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति इस्लाम सऊदी अरब से घर पहुंच गया। इस्लाम सऊदी में मजदूरी करता है। महिला की मौत से गांव में मातम छाया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुखार फैला है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक शिविर नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत ने बताया कि ओपीडी में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अधिकतर मरीज बुखार से पीड़ित हैं। वार्ड मरीजों से फुल हैं। उन्होंने बताया कि बुखार एक हफ्ते से पहले नहीं उतर रहा है। मरीजों को सिर्फ पैरासिटामोल और बीकांप्लेक्स देकर आराम करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed