फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद एआरटी को बुला गया। देर रात तक डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था।

सोमवार रात साढ़े आठ बजे रेलवे मालगोदाम में माल उतारने के बाद मालगाड़ी यार्ड की ओर जा रही थी। छह नंबर प्लेट फार्म के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे से उतर गए। पटरी से उतरे पहियों ने दूर तक स्लीपर उखाड़ दिए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रेलवे टीम (एआरटी) एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन लेकर पहुंच गई। इसके बाद पटरी से उतरे पहियों को चढ़ाने का प्रयास में जुट गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी के पहिये मुख्य लाइन पर नहीं थे। वरना रेल संचालन बाधित हो जाता है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मालगाड़ी गोदाम से यार्ड की ओर जा रही थी। इसी दौरान डिब्बे उतरे से उतर गए। डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने में टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed