फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उमस से दिनभर लोग रहे पसीना-पसीना

उमस से दिनभर लोग रहे पसीना-पसीना

Sat, 18 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
उमस से दिनभर लोग रहे पसीना-पसीना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उमस और गर्मी से शुक्रवार को दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पसीना-पसीना हो रहे लोगों को आफत झेलनी पड़ी। विशेषज्ञों के अनुसार पूरे सप्ताह उमस का सामना करना पड़ेगा।

बादल छाए रहने के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 83 फीसदी रहने से उमस का सामना करना पड़ा। 96 फीसदी बादल छाने से गर्मी और बढ़ गई। उमस से पसीना-पसीना होने के साथ ही लोगों को बेचैनी का भी झेलनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस पूरे सप्ताह लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। शनिवार से सोमवार तक बादल छाए रहने के बावजूद तेज बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ निसार अहमद के अनुसार इस सप्ताह मौसम में स्थिरता रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आर्र्दता ज्यादा रहने से दिनरात पसीना आने के साथ ही बेचैनी का भी सामना करना पड़ेगा। बादल छाए रहने से गर्म हवाएं ज्यादा ऊपर नहीं उठ पाती हैं, जिससे भीषण गर्मी का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed