फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फुट ओवर ब्रिज तैयार, उद्घाटन का इंतजार

फुट ओवर ब्रिज तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
फुट ओवर ब्रिज तैयार, उद्घाटन का इंतजार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में फुट ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। सभी प्लेटफार्म को आपस में जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। औपचारिक उद्घाटन के बाद फुट ओवर ब्रिज को विद्युत स्वचालित सीढ़ियों से भी जोड़ा जाएगा। प्रत्येक प्लेटफार्म से पुल तक स्वचालित सीढ़ियां बनाई जाएंगी, इससे यात्रियों को बड़ी राहत होगी।
रेलवे स्टेशन में यात्री कई बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझते हैं। रेलवे यात्री सुविधाएं बढ़ाने जा रहा है। इसी कड़ी में जर्जर फुट ओवर ब्रिज को तोड़कर नया पुल तैयार हो चुका है। नया फुट ओवर ब्रिज प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक आपस में जोड़ता है। इसी पुल से यात्री सीधे स्टेशन के बाहर और लाइन पार जा सकेंगे। पुल का औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुल को खोल दिया है। बारिश और धूप में यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीआरएम अजय कुमार के मुताबिक अगले चरण में फुट ओवर ब्रिज से प्रत्येक प्लेटफार्म को विद्युत स्वचालित सीढ़ियों से जोड़ने का प्रोजेक्ट है। इसके लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मैनुअल सीढ़ियों के साथ विद्युत स्वचालित सीढ़ियां शुरू होने से बुजुर्गों को बड़ी राहत मिल जाएगी। डीआरएम ने बताया कि स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इस साल आखिर तक यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed