{"_id":"5ab963884f1c1b57408b51c6","slug":"81522099080-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम धाम से निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम धाम से निकाली शोभा यात्रा
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। श्री बालाजी जन्मोत्सव पर्व पर मेंहदीपुर बाला जी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही छह दिवसीय बालाजी महाराज जन्मोत्सव मंगल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। बैंड बाजों की धुन पर भक्त बाला जी के भजनों पर नाच गा रहे थे। शोभायात्रा बौद्ध विहार के कई सेक्टरों से होकर निकाली गई। इससे पहले मंदिर में महंत संजय अग्रवाल ने बाला जी का विधि विधान से पूजन किया। अनीता अग्रवाल, राखी अग्रवाल, इला अग्रवाल, मेघना अग्रवाल, पूनम शर्मा, डा. राजेश जैसवाल आदि ने सहयोग किया।
वहीं समिति ने शाम को बालाजी जन्मोत्सव पर्व पर सम्राट अशोक नगर स्थित महाकालेश्वर बालाजी धाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में 21 झांकियां शामिल की गई थीं। बैंड बाजाें के साथ शोभायात्रा मानसरोवर, प्रकाश नगर, चौधरी चरण सिंह चौक, बौद्ध विहार के कई सेक्टरों से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे पहले भगवान गणेश की झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। काली अखाड़ा की झांकी देख भक्त भावविभोर हो गए। पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने बाला जी का पूजन किया। इस मौके पर वीरेंद्र अग्रवाल, डा. डीएस चौहान, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, हरिओम गुप्ता आदि शामिल रहे।