फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुंबई पुलिस ने आदर्श कालोनी में दी दबिश.

मुंबई पुलिस ने आदर्श कालोनी में दी दबिश.

Mon, 06 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने आदर्श कालोनी में दी दबिश.
मुंबई में सर्राफ के कर्मचारियों से लूट की वारदात में शामिल बदमाश की तलाश में आई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुंबई पुलिस ने रविवार को पप्पू नाम के बदमाश की तलाश में आदर्श कालोनी में दबिश दी। लेकिन आरोपी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस ने पप्पू के परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने पप्पू का मोबाइल नंबर पुलिस को दे दिया है। जिसकी लोकेशन जयपुर में आ रहा है।

मुंबई के जोगेश्वरी निवासी सर्राफ सुमित के कर्मचारी विनय मोहन और चालक आरिफ 19 सितंबर को पूना से कलेक्शन करके लौट रहे थे। मुंबई में प्रवेश करते ही बदमाशों ने उनकी कार ओवर टेकर कर रुकवा ली थी। बदमाशों ने उनकी गाड़ी, रुपये और सामान लूट लिया था। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की गाड़ी के नंबर से उन तक पहुंच गई। पुलिस ने मुंबई से दो बदमाश दबोच लिए। उन्होंने पूछताछ में अपने तीसरे साथी का नाम पप्पू बताया। उन्होंने बताया कि वह मुरादाबाद की आदर्श कालोनी में रहता है। रविवार को मुुंबई पुलिस की तलाश में मुरादाबाद पहुंची। मुुंबई पुलिस ने सिविल लाइंस पुलिस को साथ लेकर आदर्श कालोनी में पप्पू के घर दबिश दी। लेकिन पप्पू पुलिस को नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की और उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जयपुर में है। परिजनों ने पप्पू को जो मोबाइल मुुंबई पुलिस को दिया है। उसकी लोकेशन जयपुर में आई है। इसके बाद पुलिस जयपुर के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed