फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   76 sub-inspectors of the district changed from here to there, 18 outposts in-charge

Moradabad News: जिले के 76 दरोगा इधर से उधर, 18 चौकी प्रभारी बदले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
76 sub-inspectors of the district changed from here to there, 18 outposts in-charge
मुरादाबाद। एसएसपी हेमराज मीना ने कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने के लिए शनिवार की देर रात 76 उपनिरीक्षकों के तबादले एक थाने से दूसरे स्थान पर कर दिए। इनमें 18 चौकी प्रभारी भी बदल गए हैं। उपनिरीक्षक अर्जुन त्यागी को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। पुलिस लाइन में मौजूद 38 दरोगाओं को थाने और अन्य शाखाओं में भेजा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के अनुसार तबादले की सूची पाकबड़ा के एसएसआई उमाशंकर को मझोला का एसएसआई बनाया गया है। मझोला थाने के एसएसआई सतराज सिंह को मूंढापांडे थाने में भेजा गया है। इसी प्रकार कटघर थाने के उपनिरीक्षक विकेश राणा को मुगलपुरा थाने का एसएसआई बनाया गया है। भगतपुर थाने के एसएसआई इलम सिंह को सिविल लाइंस थाने का एसएसआई बनाया गया है। सिविल लाइंस के एसएसआई विजेेंद्र को ठाकुरद्वारा उसी पद पर भेजा गया है। नागफनी थाने के एसएसआई प्रदीप कुमार सिंह को एसएसआई पाकबड़ा के पद पर भेजा गया है। सिविल लाइंस के प्रवीण कुमार को डिलारी भेजा गया है। मूंढापांडे थाने के पवनवीर को एसएसआई सोनकपुर, छजलैट के अमित कुमार को एसएसआई भोजपुर, मैनाठेर के एसआई मनोज कुमार को एसएसआई भगतपुर, पुलिस लाइन के सुभाष चंद्र को एसएसआई कांठ बनाया गया है। गलशहीद थाने के विनोद कुमार को पदोन्नत कर एसएसआई बनाया गया है। इसके अलावा 18 चौकी प्रभारी बदले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed