{"_id":"65d66866c0136225d4007f65","slug":"75-percent-subsidy-will-be-available-for-solar-panels-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-348674-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में बनाएं बिजली, सोलर पैनल के लिए मिलेगी 75 फीसदी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में बनाएं बिजली, सोलर पैनल के लिए मिलेगी 75 फीसदी सब्सिडी
विज्ञापन
मुरादाबाद। हर महीने बिजली की बढ़ती खपत से परेशान हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। एक बार निवेश करें और बिजली के बिल की चिंता भूल जाएं। बल्कि अतिरिक्त बिजली बनाकर ग्रिड को बेच भी सकते हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत यह लाभ लिया जा सकता है। लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी।
यदि सोलर पैनल लगाने के लिए बिल्कुल धन नहीं है तो बैंक से सात प्रतिशत के ब्याज पर ऋण भी मिल जाएगा। एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने में एक लाख रुपये का खर्च आता है। इसके लिए सरकार 75 हजार रुपये सब्सिडी दोगी। इसी तरह दो किलोवाट के सोलर पैनल में 1.20 लाख रुपये खर्च आता है। इस पर सरकार की ओर से 75 प्रतिशत यानी 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। मुरादाबाद जोन में सबसे ज्यादा उपभोक्ता दो किलोवाट बिजली कनेक्शन वाले हैं। ये उपभोक्ता इस योजना के तहत बिजली के बिल की चिंता को समाप्त कर सकते हैं।
मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, संभल व रामपुर जिलों में 11 लाख 49 हजार 173 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.34 लाख के घरों में सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य निगम को दिया दिया गया है। दो किलोवाट तक 75 प्रतिशत सब्सिडी, तीन किलोवाट पर 60 प्रतिशत, चार किलोवाट पर 45 प्रतिशत व पांच किलोवाट पर 36 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
यूपीनेडा और एमएनआरई को दी गई जिम्मेदारी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी नेडा (उत्तर प्रदेश न्यू एंड रीन्यूअल एनर्जी एजेंसी) द्वारा स्टेट सब्सिडी दी जाएगी। जबकि केंद्र की सब्सिडी एमएनआरई (नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार) की ओर से दी जाएगी। मुरादाबाद शहर में एक लाख 65 हजार 409 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 18,825 को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। मुरादाबाद देहात में 3.69 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 43 हजार 560 को जोड़ा जाना है। संभल जिले में 2.75 लाख उपभोक्ताओं में से 32 हजार 470 व रामपुर जिले के 3.38 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 39 हजार 755 को पहले चरण में जोड़ने का लक्ष्य है।
इस तरह मिलेगी सब्सिडी
प्लांट क्षमता कुल खर्च सब्सिडी
एक किलोवाट 1,00,000 75,000
दो किलोवाट 1,20,000 90,000
तीन किलोवाट 1,80,000 1,08,000
चार किलोवाट 2,40,000 1,08,000
पांच किलोवाट 3,00,000 1,08,000
ईएमआई के जरिये दे सकेंगे 25 प्रतिशत राशि
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि सब्सिडी की धनराशि सोलर प्लांट की स्थापना के बाद उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे जमा होगी। योजना के अंतर्गत दो किलोवाट क्षमता के प्लांट पर 75 प्रतिशत सब्सिडी के अलावा शेष 25 प्रतिशत राशि ईएमआई के जरिये भी जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत अपने घर सोलर पैनल लगवाने के लिए http://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम सूर्य घर मोबाइल डाउनलोड करके व नजदीकी बिजलीघर से भी आवेदन किया जा सकता है।
योजना की जानकारी के लिए बिजलीघरों पर बैनर लगाए जा रहे हैं। सोलर पैनल लगवाकर उपभोक्ता अपनी बिजली बना सकते हैं। इससे न सिर्फ बिल का खर्च कम होगा, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देकर पैसे कमा सकते हैं। उपभोक्ताओं को फोन पर भी जानकारी दी जाएगी। - आरके बंसल, मुख्य अभियंता विद्युत