फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़कों पर लगे जाम ने परीक्षार्थियों को रुलाया, बस अड्डे पर मारामारी

सड़कों पर लगे जाम ने परीक्षार्थियों को रुलाया, बस अड्डे पर मारामारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर लगे जाम ने परीक्षार्थियों को रुलाया, बस अड्डे पर मारामारी
मुरादाबाद। जिसका अंदेशा जताया जा रहा था आखिरकार वही हुआ। यातायात पुलिस की सभी तैयारियां धड़ाम हो गईं। बीएड प्रवेश परीक्षा की वजह से सोमवार को शहर में जाम ही जाम नजर आया। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी भी जाम में फंस गए। उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में 30- 40 मिनट तक देरी हो गई। कहीं प्रवेश की अनुमति मिल गई तो कहीं परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी खूब भीड़ जुटी रही। ट्रेनों में और बसों में चढ़ने को लेकर मारामार हुई।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सोमवार को 69 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हुई। लेकिन शहर में सुबह आठ बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था। कांठ रोड पर पीली कोठी से लेकर पीएसी तिराहे तक सुबह भीषण जाम लग गया था। इसके अलावा पीलीकोठी चौराहे से लेकर फव्वारा चौक, रेलवे स्टेशन रोड रोड पर डबल फाटक तक जाम हुआ था। दिल्ली रोड पर भी दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। जाम की वजह से तमाम अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए। दोपहर बारह बजे पहली पाली की परीक्षा छूटी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे छूटी तो मानो शहर थम से गया। शहर में भीषण जाम लग गया था।
विज्ञापन



ये रही शहर में जाम लगने की वजह
- रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल कालेज और सरकारी दफ्तर खुले
- सिरकोई भूड फकीपुरा रेलवे क्रासिंग बंद होने से लोकोशेड पुल पर दबाव बढ़ा
- परीक्षा के दौरान बड़े वाहनों की शहर में एंटी
- रविवार की जगह सोमवार को बीएड परीक्षा आयोजित कराना
- शहर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली
- चुनाव ड्यूटी में पुलिस बल जाना

कपूर कंपनी पुल पर फंसे लोग
मुरादाबाद। शहर में जाम लगा तो कपूर कंपनी पुल पर भी लोग फंस गए। पुल में फंसे लोग कहना है कि पुल झूल रहा था। दोनों तरफ से बाइक फंसी थीं। यहां से निकलना मुश्किल हो गया। वर्षों पुराने इस पुल पर घंटों लोगों की सांसें फंसी रही। लोग पुल से उतरे। इसे बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर लगा जाम
मुरादाबाद। रोडवेज बसों के चुनाव में चले जाने की वजह से यहां बसों की कमी चल रही है। सोमवार को बीएड प्रवेश परीक्षा थी। जिस कारण शहर में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी और उनके साथ लोग शहर में पहुंचे। परीक्षा छूटने पर लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन न मिलने के बाद लोगों ने रोडवेज बस अड्डे का रुख किया, लेकिन यहां भी बसें नहीं थी। बीच बीच में बसें आई तो लोगों में बस में चढ़ने को खूब मारामारी हुई।


भोला सिंह की मिलक में भी लगा जाम
मुरादाबाद। सिरकोई भूड़ फकीरपुरा रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से वैकल्पिक मार्गों से वाहन गुजारे जा रहे हैं। भोला सिंह की मिलक और हरथला रेलवे क्रासिंग से वाहन गुजारे जा रहे हैं। जिस कारण भोला सिंह की मिलक में भी जाम लगा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed